Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Aarika Singh




भारत एक्सप्रेस


मुंबई पुलिस के घर पहुंचे कुणाल कामरा ने कहा, "जहां मैं 10 साल से नहीं रहा, वहां जाना आपके समय और संसाधनों की बर्बादी है." उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं.

गोंडा के जेई धर्मेंद्र कुशवाहा को पत्नी माया मौर्या से जान से मारने की धमकी मिली. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. पत्नी के अवैध संबंध के चलते विवाद बढ़ा.

संजय राउत के पीएम मोदी के उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से होने के दावे पर देवेंद्र फडणवीस ने खारिज किया, कहा मोदी कई सालों तक देश का नेतृत्व करेंगे.

दिल्ली के बीजेपी विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने दुकानों पर नेम प्लेट अनिवार्य करने की मांग की है. उन्होंने आधार कार्ड लगाने का भी सुझाव दिया, जिससे ग्राहकों को सुविधा मिले.

फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया. उन पर झांसी की युवती को फिल्म का झांसा देकर शोषण करने का आरोप है. जांच जारी है.

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन खुलेंगे. देवी गंगा की उत्सव पालकी 29 अप्रैल को मुखबा गांव से गंगोत्री धाम रवाना होगी, जिससे चारधाम यात्रा शुरू होगी.

Himachal Pradesh Landslide: हिमाचल प्रदेश के मणिकर्ण में तूफान आने के कारण पहाड़ी से पेड़ टूटकर गिरे. लैंडस्लाइड में 6 की मौत हो गई, जिनमें 3 टूरिस्ट शामिल हैं. वहां राहत कार्य चल रहा है.

PM Internship: प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना 2025 के दूसरे चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर आवेदन करें.

‘Manthan 2025’ Conference: दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन ‘मंथन 2025’ का सफलतापूर्वक समापन हुआ, जिसमें कई विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया.

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 3 अप्रैल तक मौसम का मिजाज बदलेगा. दक्षिण-पूर्वी भागों में बादल छाए रहेंगे. उदयपुर और कोटा में हल्की बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.