Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anuj Kumar




भारत एक्सप्रेस


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्त मॉनीटरिंग और आरसीसीएमएस प्रणाली के चलते उत्तर प्रदेश में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण में तेजी आई है. मई माह में लखनऊ और जौनपुर ने सर्वाधिक मामलों का निपटारा किया, जिससे प्रशासन में पारदर्शिता और न्याय की गति सुनिश्चित हुई है.

लखनऊ आयकर दफ्तर में IRS अधिकारियों गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच मारपीट का मामला. योगेंद्र ने गर्ग पर टैक्स हेराफेरी का आरोप लगाया, उनकी पत्नी ने साजिश का दावा किया.

हैवल्स इंडिया लिमिटेड ने नोएडा में 879 करोड़ रुपये के आरएंडडी सेंटर के लिए निवेश किया, जो अब 2026 तक क्रियाशील होगा. यह तभी संभव हो पाया जब उद्यमी मित्रों ने समयबद्ध ढंग से प्रक्रियागत अड़चनों को दूर किया.

योगी सरकार 15 से 21 जून तक प्रदेशभर में योग सप्ताह आयोजित कर रही है, जिसमें सामूहिक योगाभ्यास, प्रतियोगिताएं और पर्यावरण संरक्षण गतिविधियां शामिल होंगी.

उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर बड़ी पहल शुरू की है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर स्कूली बच्चों से लेकर युवा तक, सभी 'एंडिंग प्लास्टिक ग्लोबली' का संकल्प लेकर पर्यावरण की रक्षा करेंगे.

Rajeev Krishna New DGP Of UP: राजीव कृष्ण यूपी के नए कार्यवाहक डीजीपी बने. 1991 बैच के IPS ऑफिसर, नोएडा के निवासी, CM योगी के करीबी माने जाते हैं. पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल रोकने में सफल रहे थे.

लखनऊ स्थित इनकम टैक्स विभाग में IRS अधिकारियों गौरव गर्ग और योगेंद्र मिश्रा के बीच गंभीर टकराव ने विभागीय अनुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मारपीट, साजिश, और सुरक्षा को लेकर दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं.

योगी सरकार "लैब टू लैंड" को साकार करने के लिए 50 लाख किसानों को जोड़ने के लक्ष्य के साथ केंद्र के विकसित कृषि संकल्प अभियान में भाग ले रही है. अभियान के तहत किसानों को खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी.

लखनऊ में दो IRS अधिकारियों के बीच मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है. डिप्टी कमिश्नर गौरव गर्ग की शिकायत पर ज्वाइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. विभागीय विवाद, RTI और ब्लैकमेलिंग से जुड़ी नई जानकारियां सामने आईं हैं.

नोएडा एसटीएफ और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हापुड़ के मोदीनगर रोड पर मुठभेड़ में कुख्यात बदमाश नवीन कुमार मारा गया. वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह का सक्रिय सदस्य था और हत्या व मकोका जैसे 20 से अधिक मामलों में वांछित चल रहा था.