Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


ईरानी विदेश मंत्री होसैन अमीराब्दुल्लाहियन ने बीती रात कतर में हमास नेता इस्माइल हानियेह से मुलाकात कर इसका अंदेशा दिया है। ईरान ने कहा कि वो फलस्तीनी लोगों के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरा सहयोग देगा।

ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन ने आरोप लगाया है कि इजरायली पुलिस ने रिपोर्टिंग कर रहे हमारे पत्रकारों पर हमला किया। बीबीसी का आरोप है कि इजरायली पुलिस ने बीबीसी पत्रकारों को घंटों बंदूक की नोंक पर रखा।

गाजा पर इजरायल लगातार हवाई हमले कर रहा है. उसकी सेना के 3.60 लाख जवान गाजा को चारों तरफ से घेरे हुए हैं. 2200 टैंक आग के गोले उगलने के लिए तैयार खड़े हैं. लेकिन इजरायल अभी भी गाजा में घुस नहीं रहा है. उसने 20 लाख फिलिस्तीनी नागरिकों को गाजा खाली करने के लिए कहा है.

बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए चार सूचियों में 230 में से 136 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। 94 सीटों पर नाम होल्ड हैं। इनमें 9 मंत्रियों सहित 67 विधायक काबिज हैं। पांचवीं लिस्ट का इंतजार है, जिसके 15 अक्टूबर तक जारी होने की संभावना है। इस सूची में 30 से 35 नाम घोषित हो सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है. कांग्रेस और बीजेपी में सीधा मुकाबला है. बीजेपी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र चुनावी घोषणा के एक महीने पहले ही जारी किया. तो कांग्रेस ने भी बीजेपी के खिलाफ पर्चा जारी किया है.

मध्य प्रदेश चुनाव जीतने के लिए BJP ने पूरी ताकत झोंक रखी है। हाईकमान ने जिन छोटे-छोटे पॉइंट्स पर फोकस करने को कहा है, उसके बड़े मायने हैं। ओपिनियन पोल भी बताते हैं कि 230 में से 71 सीटें ऐसी हैं, जहां जिसने ज्यादा मेहनत की, वो जीत जाएगा।

इजरायल और हमास के बीच भीषण खूनी संघर्ष जारी है। इस बीच चीन की राजधानी बीजिंग से चौंकाने वाली खबर आई है। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि बीजिंग में इजरायली दूतावास के एक अधिकारी पर जानलेवा हमला किया गया है। इसके बाद भारत में भी इजरायली दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

देश के पांच राज्यों में नवंबर में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। कुछ दिन पहले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव की मांग उठी थी। उसके बाद अब मिजोरम और छत्तीसगढ़ से भी तारीख में बदलाव की मांग उठ रही है।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस 15 अक्टूबर को अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची 110 से 130 उम्मीदवारों की हो सकती है। कांग्रेस के वर्तमान में 96 विधायक हैं। इनमें से छह विधायकों को इस बार प्रत्याशी बनाए जाने पर संशय है।

नेतन्याहू ने सत्ता में वापसी करने के लिए शास, यूटीजे, धार्मिक जियोनिज्म, ओत्जमा येहुदित और नोआम जैसी धुर दक्षिण पंथी पार्टियों का समर्थन लिया है। इनमें कई पार्टियां तो पूरे फिलिस्तीन पर कब्जे के समर्थन में है। इन्हीं वजहों से इजराइल में नई सरकार बनते ही फिलिस्तीन के साथ विवाद बढ़ना तय हो गया था।