Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


जंग के बीच इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि हमास ने हम पर हमला करके सबसे बड़ी गलती की है। हम इसकी ऐसी कीमत वसूलेंगे, जिसे हमास और इजराइल के बाकी दुश्मनों की पीढ़ियां दशकों तक याद रखेंगी। वहीं इजराइल के रक्षा मंत्री ने सेना को पूरी गाजा पट्टी पर कब्जे का आदेश दिया है।

अमेरिकी मीडिया वॉल स्ट्रीट जर्नल ने हमास और हिजबुल्लाह के सीनियर अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि ईरान के सुरक्षा अधिकारियों ने इजराइल पर हमले की प्लानिंग में हमास की मदद की थी। इसके बाद उन्होंने 2 अक्टूबर को बेरूत में एक बैठक में हमले के लिए हरी झंडी दे दी थी।

हमास ने इजरायल पर आतंकी हमला किया। इसमें सैकड़ों इजरायलियों ने जान गंवाई थी। कांग्रेस ने पहले इन हमलों की आचोलना की थी। लेकिन बाद में उसके रुख में बदलाव आ गया। कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में पार्टी ने फिलिस्‍तीन का समर्थन किया। इसके लिए बाकयदा एक प्रस्‍ताव लाया गया।

दिल्ली शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में मौजूद आप सांसद संजय सिंह को अपनी जान का खतरा है. संजय सिंह ने दिल्ली की राउंज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान अपने एनकाउंटर की आशंका जताकर सनसनी फैला दी.

बीजेपी ने छत्तीसगढ़ में उम्मीदवारों का एलान करते हुए जूदेव परिवार को 2 टिकट दिए हैं. इससे कैलाश विजयवर्गीय को इंदौर से टिकट मिलने की आस बढ़ गई है. बीजेपी ने कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा में उतारकर सभी को चौंका दिया था.

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। भाजपा 3 महीने पहले ही चुनावी मोड पर है। यही वजह है कि भाजपा नेताओं की यात्राएं और रैलियां कांग्रेस से बहुत ज्यादा है। खुद प्रधानमंत्री मोदी अप्रैल के बाद से यहां 8 जन सभाएं कर चुके हैं। अमित शाह भी संगठन को कसने के लिए 5 बार आ चुके हैं।

अमेरिका की क्लॉडिया गोल्डिन को इकोनॉमिक्स का नोबेल प्राइज मिला है। उन्हें मार्केट में महिलाओं के कामकाज और उनके योगदान को बेहतर तरह से समझाने के लिए ये सम्मान दिया गया है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान में जातिगत सर्वे की घोषणा कर दी है। सियासी गलियारों में इसे गहलोत के मास्टर स्ट्रोक के तौर पर देखा जा रहा है।

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों का प्रचार जोरों पर है. वोटर को लुभाने के लिए हर कोई तरह-तरह की घोषणाएं और दावे कर रहा है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने कहा कि कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में जातिगत जनगणना को लेकर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया। कांग्रेस जातीय गणना के पक्ष में है।