Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Anushi




भारत एक्सप्रेस


सिक्किम में 3 अक्टूबर को बादल फटने के बाद तीस्ता नदी में आई बाढ़ से जान गंवाने वालों की संख्या 21 हो गई। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। बुरदांग से लापता हुए सेना के 23 जवानों में से 7 के शव नदी के निचले इलाकों से बरामद कर लिए गए हैं। लापता जवानों में से एक को बचा लिया गया था।

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने महिलाओं को लेकर एक और बड़ा फैसला किया है. फैसले के मुताबिक, मध्य प्रदेश में महिलाओं के लिए 35% सरकारी नौकरी में अब आरक्षण होगा.

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपनी 'चुनावी नैया' पार लगाने के लिए देश के तमाम राज्यों से पार्टी के शीर्ष नेताओं को मध्य प्रदेश बुलाया है. इनमें निशिकांत दुबे, सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय में राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा और केंद्रीय कानून राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह बघेल जैसे नेता शामिल हैं.

न्यूजक्लिक के फाउंडर प्रबीर पुरकायस्थ और एचआर हेड अमित चक्रवर्ती को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने रिमांड एप्लीकेशन में कई सारे आरोप लगाए हैं. पुलिस का दावा है कि जांच में पता चला है कि विदेश से आई फंडिंग का इस्तेमाल भारत विरोधी गतिविधियों में किया गया.

PM नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की पहली हेरिटेज ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका शुभारंभ किया, जो यात्रियों की सीटी पर भी रुकेगी। ट्रेन राजस्थान का छोटा कश्मीर कहे जाने वाले गोरम घाट और सबसे ऊंचाई से गिरने वाले गोरम घाट का जोग मंडी झरना जैसे सबसे अनोखे नजारे दिखाएगी।

सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के बाद 14 लोगों की मौत हो गई. आसमानी आफत में 22 सैन्यकर्मी समेत 102 लोग लापता हो गए और 26 लोग घायल भी हैं. जबकि एक सैन्यकर्मी समेत 166 लोगों को बचाया गया है.

क्या नेपाल में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप की वजह से सिक्किम में आपदा तो नहीं आई? देश के वैज्ञानिक इन दोनों घटनाओं के आपसी संबंध का पता करने का प्रयास कर रहे हैं. कहीं नेपाल के भूकंप की वजह से चुंगथांग के ऊपर मौजूद साउथ ल्होनक ग्लेशियल लेक की दीवारें कमजोर तो नहीं हो गई थी.

क्रिकेट वर्ल्ड कप से भारत को लगभग 13,500 करोड़ रुपये की कमाई होने वाली है. यह अनुमान संभावित होटल बुकिंग, हवाई जहाज और इंटर स्टेट और इंटर सिटी ट्रैवेल, खाने-पीने पर खर्च और अन्य चीजों के खर्च के हिसाब से लगाया गया है.

राजस्थान में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव साल 2013 और 2018 के चुनावों से अलग हैं। पिछले दोनों चुनावों में राहुल गांधी लीड कर रहे थे, लेकिन इस बार खुद मुख्यमंत्री गहलोत फ्रंट फुट पर खेल रहे हैं। 2003, 2008 व 2013 के चुनाव वसुंधरा V/S गहलोत थे।

आखिर क्या है शराब नीति जिसको दिल्ली सरकार ने बनाया तो रेवेन्यू बढ़ाने और शराब की कालबाजारी रोकने के लिए था लेकिन ये पॉलिसी अब सरकार के ही गले ही हड्डी बन गई है. आठ जुलाई 2022 को दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक रिपोर्ट सौंपी.