Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
नीरज चोपड़ा को मिली मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की वर्दी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया सम्मानित
भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर और दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को बुधवार को भारतीय सेना की टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया.
डोनाल्ड ट्रंप का दावा, मिडिल ईस्ट, हमास को नियंत्रित करने के लिए गाजा में भेजना चाहता है सेना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने इस दावे को दोहराया है कि उन्हें मिडिल ईस्ट के देशों से प्रस्ताव मिल रहे हैं जिन्होंने "हमास को नियंत्रित करने" के लिए गाजा में सेना भेजने में रुचि दिखाई.
Asia Cup Trophy: मोहसिन नकवी ने 10 नवंबर को भारत को एशिया कप ट्रॉफी सौंपने की पेशकश की
एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब एक विशेष समारोह में सौंपने की पेशकश की है. 10 नवंबर को दुबई में होने वाले एक कार्यक्रम में नकवी भारतीय टीम को एशिया कप का खिताब सौंप सकते हैं.
अमेरिका ने 1 लाख डॉलर की H-1B वीजा फीस पर दी सफाई, मौजूदा वीजा धारक रहेंगे मुक्त
विदेशी पेशेवरों को बड़ी राहत देते हुए अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एच-1बी वीजा की 1 लाख डॉलर आवेदन फीस पर नया दिशा-निर्देश जारी किया है.
BAN Vs WI Match: वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के खिलाफ पूरे 50 ओवर स्पिनरों ने की गेंदबाजी
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. मंगलवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में बांग्लादेश की पारी के सभी 50 ओवर वेस्टइंडीज के स्पिनरों ने फेंके.
Bihar Election 2025: नीतीश कुमार के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत, दो चुनावी सभाओं में संबोधन
मुख्यमंत्री मंगलवार को हेलीकॉप्टर के माध्यम से सबसे पहले मीनापुर जा रहे हैं, जहां मीनापुर हाई स्कूल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करना है.
Bihar Election 2025: मोतिहारी विधानसभा सीट से राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर से मर्डर का आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि राजन कुमार की हत्या के मामले का आरोपी सुबोध यादव, राजद प्रत्याशी के घर में छिपा बैठा है. इस सूचना के बाद पुलिस ने आज मंगलवार को देवा गुप्ता के घर छापा मारा और राजन हत्याकांड के आरोपी सुबोध यादव को गिरफ्तार किया.
Bihar Election 2025: पहले चरण के लिए मैदान में उतरे 1,314 उम्मीदवार, 61 ने वापस लिया नामांकन
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की वापसी की प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हो गई. इस चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 17 अक्टूबर को पूरी हुई थी.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दीपावली पर भारतवासियों को दी शुभकामनाएं, यूक्रेन और इजरायल ने भी दी शुभकामनाएं
भारत में ब्रिटिश उच्चायोग ने दीपावली का उत्सव मनाया, जिसमें दूतावास के अधिकारियों ने भारतीय परिधान पहनकर इस अवसर को और खास बनाया. 'एक्स' पर शेयर की गई तस्वीरों में भारत में ब्रिटेन की उच्चायुक्त लिंडी कैमरून रंगोली बनाते हुए नजर आईं.
प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की, दीपावली की शुभकामनाएं दीं
राष्ट्रपति भवन ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, जिसमें लिखा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं."







