Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 79वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को करेंगी संबोधित
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन गुरुवार की शाम 7 बजे आकाशवाणी के संपूर्ण राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और उसके बाद अंग्रेजी संस्करण प्रसारित किया जाएगा.
एस जयशंकर 21 अगस्त को रूसी विदेश मंत्री से करेंगे मुलाकात, द्विपक्षीय मुद्दों पर होगी चर्चा
रूसी विदेश मंत्रालय ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बैठक में द्विपक्षीय एजेंडे के प्रमुख मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय ढांचों के तहत सहयोग के महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा होगी.
बिहार में SIR Process को सुप्रीम कोर्ट ने वोटर-फ्रेंडली बताया, कहा- ‘7 से बेहतर 11 दस्तावेज..’
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार की SIR प्रक्रिया को वोटर-फ्रेंडली बताया. कहा- 11 दस्तावेज 7 से बेहतर हैं, जो मतदाताओं को अधिक विकल्प देते हैं. चुनाव आयोग पर रुख बदलने का आरोप, लेकिन कोर्ट ने आपत्तियां खारिज कीं.
PM मोदी अगले महीने अमेरिका जाएंगे? UNGA में देना है संबोधन, ट्रम्प से टैरिफ पर हो सकती है बात
Modi Trump Trade Talks: पीएम मोदी अगले महीने अमेरिका जा सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक- वे यूएन महासभा की बैठक में हिस्सा लेंगे. टैरिफ विवाद के बीच ट्रम्प से मिल सकते हैं.
मेक इन इंडिया को मिलेगा बढ़ावा, वनप्लस देश में बनाएगा प्रीमियम टैबलेट
'मेक इन इंडिया' पहल को बढ़ावा देते हुए वैश्विक टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस ने मंगलवार को प्रीमियम टैबलेट बनाने के लिए घरेलू इलेक्ट्रॉनिक कंपनी भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड (बीपीएल) के साथ सहयोग की घोषणा की.
Haryana: 2 साल बाद फिर सुलगा नूंह – मामूली विवाद पर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने बाइक-दुकानें फूंकीं; जमकर पत्थर मारे
Hariyana Violence: नूंह के एक गांव की सड़कें अचानक युद्ध का मैदान बन गईं, जहां हर तरफ चीख-पुकार मच गई. घटनास्थल पर हुई कहासुनी को आसानी से सुलझाया जा सकता था, लेकिन उपद्रव ने इसे हिंसक घटना का बड़ा रूप दे दिया.
पीएम मोदी ने 18वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड को किया संबोधित, बोले-भारत रिसर्च के क्षेत्र में कर रहा अरबों डॉलर का निवेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी पर 18वें अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भारत रिसर्च के क्षेत्र में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा है.
भारत के 100 सबसे प्रभावशाली AI लीडर्स की लिस्ट जारी, डॉ. राजेश्वर सिंह को मिला 11वां स्थान
AI के क्षेत्र में डॉ. राजेश्वर सिंह को देश के 100 प्रभावशाली नेताओं में स्थान मिला. उन्होंने इस उपलब्धि को सरोजिनी नगर के युवाओं को समर्पित किया. यह उपलब्धि न केवल डॉ. राजेश्वर सिंह को तकनीकी क्षेत्र में पहचान दिलाती है, बल्कि यह दिखाती है कि जनप्रतिनिधि भी देश के डिजिटल भविष्य को आकार देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं.
चीन को टक्कर देगा भारत, कैबिनेट ने चार सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स को दी मंजूरी; 4,600 करोड़ रुपए का निवेश होगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने मंगलवार (12 अगस्त) को इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत चार नई सेमीकंडक्टर यूनिट्स को मंजूरी दी है. इनमें करीब 4,600 करोड़ रुपए का निवेश होगा.
जुलाई में खुदरा महंगाई कम होकर 8 वर्षों के निचले स्तर पर रही, खाद्य उत्पादों की कीमतें कम होने का असर
खुदरा महंगाई जुलाई में कम होकर 1.55 प्रतिशत हो गई है. यह महंगाई का 8 वर्षों (जून 2017) का सबसे निचला स्तर है. महंगाई में कमी आने की वजह खाद्य उत्पादों की कीमतें कम होना है







