Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
एनडीए के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने पर पीएम मोदी और शाह ने सीपी राधाकृष्णन को दी बधाई
महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन को एनडीए ने उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें इस अवसर पर बधाई दी.
उमा भारती ने सीएम योगी से शाहजहांपुर के नाम बदलने की मांग की, राहुल-अखिलेश पर बोला हमला
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ से शाहजहांपुर के नाम को बदलने की मांग भी की.
‘7 दिन में हलफनामा दें या फिर देश से माफी मांगें’, राहुल के आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पलटवार
राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा चुनाव आयोग पर लगाए गए आरोप पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पलटवार किया है. राहुल के आरोप पर उन्होंने कहा कि 7 दिन में हलफनामा देना होगा या फिर देश से माफी मांगनी होगी.
SIR से चुनावों में धांधली तक, इलेक्शन कमीशन ने विपक्ष के आरोपों का दिया जवाब, कहा- वोट चोरी जैसे शब्द संविधान का अपमान है
रविवार (17 अगस्त) को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव आयोग ने SIR प्रक्रिया पर भी स्थिति स्पष्ट की. अपने जवाब में कहा कि चुनाव आयोग के कंधे पर बंदूक रखकर भारत के मतदाताओं को निशाना बनाकर राजनीति की जा रही है.
बीजेपी सांसद संजय जायसवाल बोले- लालू यादव के राज में राहुल गांधी बिहार आते तो अपहरण हो जाता
सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में नीतीश कुमार की सरकार में काफी कुछ सुधार हो गया है, इस कारण आराम से घूमें. लालू यादव के राज में अगर आते तो अपहरण हो जाता.
‘हमारे लिए न कोई पक्ष, न विपक्ष, सब समकक्ष हैं’, ‘वोट चोरी’ के आरोप पर चुनाव आयोग का बयान
विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार करता है, क्योंकि हर दल का जन्म आयोग में पंजीकरण से होता है.
जेलेंस्की के समर्थन में यूरोपीय यूनियन, जाने ट्रंप के नेतृत्व पर क्या बोला
अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई बैठक को लेकर यूरोपीय यूनियन के देशों की पहली प्रतिक्रिया आई है.
S&P ग्लोबल ने 10 भारतीय वित्तीय संस्थानों की क्रेडिट रेटिंग को किया अपग्रेड, 18 सालों में पहला सॉवरेन अपग्रेड
यह 18 वर्षों में एसएंडपी द्वारा देश का पहला सॉवरेन अपग्रेड है, इससे पहले 2007 में भारत को निवेश ग्रेड बीबीबी- में अपग्रेड किया गया था. मई 2024 में एजेंसी ने भारत के लिए अपने आउटलुक को 'स्थिर' से 'पॉजिटिव' कर दिया था.
MP News: मध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: सिंगर समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत, 7 घायल
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में दर्दनाक सड़क हादसे में सिंगर हार्दिक दवे समेत म्यूजिशियन ग्रुप के 4 सदस्यों की मौत हो गई है. यह दुर्घटना उस समय हुई, जब टेंपो-ट्रैवलर बेकाबू होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए ट्रक से भिड़ गया.
दुनियाभर में 50% से अधिक गर्भवती महिलाएं इस दवा का करती हैं इस्तेमाल, रिसर्च कह रहा प्रेग्नेंसी के दौरान सुरक्षित नहीं
गर्भावस्था के दौरान दर्द और बुखार से राहत पाने के लिए पेरासिटामोल (Paracetamol) या एसिटामिनोफेन को लंबे समय से सुरक्षित और पहली पसंद माना जाता है.







