Vibrant Village Program: केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (VVP) पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में शिरकत की. यह कार्यक्रम सीमावर्ती गांवों को विकास (Rural Development) और प्रगति के केंद्र के रूप में बदलने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. यह कार्यशाला 25 अगस्त 2025 को सुबह 10 बजे से सुभाष स्वराज भवन में आयोजित की गई, जिसमें गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, सीमा जिला कलेक्टर और अन्य संबंधित विभागों के प्रतिनिधि शामिल हुए.
मोदी सरकार की सराहनीय योजना
वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम 2022 के केंद्रीय बजट में घोषित एक केन्द्रीय प्रायोजित योजना है, का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पास बसे गांवों में बुनियादी ढांचे, सड़क संपर्क, आवास, ऊर्जा और संचार सुविधाओं को मजबूत करना है. इस योजना के तहत पर्यटन, सांस्कृतिक धरोहर, कौशल विकास और सहकारी समितियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है.
अमित शाह (Amit Shah) ने इस अवसर पर कहा कि यह प्रोग्राम गांवों में स्थायी आजीविका और बेहतर जीवन स्तर सुनिश्चित करेगा, साथ ही सीमा सुरक्षा को भी मजबूत करेगा. यह एक व्यापक विकास मॉडल के रूप में उभर रहा है, जो सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को प्रोत्साहन देगा कि वे अपने गांवों में ही रहें.
‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम’ (VVP) की कार्यशाला के तहत चिन्हित गांवों में औषधीय पौधों की खेती और हरित ऊर्जा के उपयोग पर भी ध्यान केंद्रित किया गया. अमित शाह (Amit Shah) ने जोर देकर कहा कि यह योजना न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण होगी.
यह भी पढ़िए: पूर्व उपराष्ट्रपति के इस्तीफे पर बोले गृह मंत्री Amit Shah, कहा- ज्यादा खींचकर कुछ खोजने की कोशिश नहीं करनी चाहिए
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




