Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक (National Sports Administration Bill) और 'राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संशोधन विधेयक' पारित कर दिया. दोनों विधेयकों को खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मानसून सत्र में पेश किया.

सोमवार को मणिपुर विनियोग विधेयक, 2025, मणिपुर बजट 2025-26 और मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार किया गया. विपक्ष के विरोध और नारेबाजी के बीच विधेयक ध्वनि मत से बहुमत मिलने के बाद वापस भेजे गए.

बिलासपुर जिले के गनियारी स्थित नारी शक्ति गारमेंट फैक्ट्री देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही है, जहां बिहान योजना से जुड़ी 30 स्व-सहायता समूहों की 100 से अधिक महिलाएं तिरंगा निर्माण में जुटी हैं.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेंगलुरु में नम्मा मेट्रो येलो लाइन और तीन नई वंदे भारत ट्रेनों के उद्घाटन पर कर्नाटक के लोगों को बधाई दी है.

पुलिस आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 4,467 लीटर उत्तर प्रदेश, 1,949 लीटर झारखंड और 115 लीटर शराब पश्चिम बंगाल की सीमा से पकड़ी गई. इस दौरान 123 तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जबकि 45 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

बयान में कहा गया, "यह पहली बार नहीं है जब फैसल ने इन घटनाओं को गलत तरीके से पेश किया है, इसलिए हमें अपनी मंशा स्पष्ट करने और परिवार के रूप में अपनी एकजुटता दोहराने की आवश्यकता महसूस हुई."

निफ्टी पैक की शीर्ष दस कंपनियों में से, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार पूंजीकरण में गिरावट आई.

बेंगलुरु में मेट्रो परियोजनाओं के उद्घाटन के अवसर पर, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन छह गुना बढ़कर 12 लाख करोड़ रुपए हो गया है.

कांग्रेस सांसद को नोटिस भेजने के बाद कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राहुल गांधी समय रहते डिक्लेरेशन दें या फिर झूठे आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें.

कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को नई दिल्ली में 7 अगस्त को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए आरोपों की जांच के लिए दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए पत्र भेजा है.