Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


US Tariff on India: ट्रम्प ने 1 अगस्त से भारत पर 25% टैरिफ की घोषणा की है. वहीं, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय हितों की रक्षा का भरोसा दिलाया है, द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत जारी.

रेल मंत्रालय के अनुसार, भारत से दुनिया भर में डिजाइन, डेवलप और डिलीवर की योजना के तहत देश के रेल उत्पादों का निर्यात बढ़ रहा है. इसके तहत, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा को मेट्रो कोच और यूके, सऊदी अरब, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया को बोगियां भेजी गईं.

वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि सरकार देश में टियर-2 और टियर-3 सहित डिजिटल भुगतान को अपनाने की दर बढ़ाने के लिए आरबीआई पक्षकारों के साथ मिलकर काम कर रही है

ऊर्जा सुरक्षा, मजबूत कूटनीति, बढ़ती रिफाइनिंग क्षमता और तकनीकी नवाचार के साथ, भारत वैश्विक तेल व्यवस्था का एक प्रमुख खिलाड़ी बनकर उभर रहा है. यह स्थायित्व, रणनीतिक सम्प्रभुता और ऊर्जा नेतृत्व की ओर महत्वपूर्ण कदम है.

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने संसद में बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में देश की सबसे बड़ी कोयला कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड के लिए उत्पादन लक्ष्य एक अरब टन रखा गया है.

RBI's Digital Payments Index: आरबीआई ने बताया- मार्च 2025 में डिजिटल भुगतान सूचकांक (RBI‑DPI) 493.22 पर जा पहुंचा, जो सितंबर 2024 के 465.33 और मार्च 2024 के 445.50 से ज्‍यादा रहा.

कैनालिस की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, चीन में असेंबल किए गए अमेरिकी स्मार्टफोन शिपमेंट का हिस्सा 2024 की दूसरी तिमाही के 61 प्रतिशत से घटकर 2025 की दूसरी तिमाही में 25 प्रतिशत रह गया.

भारतीय अर्थव्यवस्था वित्त वर्ष 2026 में स्थिर रहेगी, मुद्रास्फीति 2.1% पर सकती है. मॉनसून सामान्य रहने के आसार हैं. अनुमानित जीडीपी वृद्धि 6.2-6.5% हो सकती है. RBI दर कटौती पर विचार कर सकता है.

IMF ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की GDP वृद्धि दर के अपने अनुमान को 20 BPS बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है. ग्लोबल एजेंसी ने वित्त वर्ष 27 के लिए अपने विकास पूर्वानुमान को भी 10 आधार अंक (बीपीएस) बढ़ाकर 6.4 प्रतिशत कर दिया है.

दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका ने विदेश व्यापार पर बड़ा फैसला लिया है. डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाली अमेरिकी सरकार ने भारत पर 25 पर्सेंट टैरिफ लगा दिया है. यह टैरिफ 1 अगस्त से लागू होगा.