Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, प्रोफेसर असीम घोष को हरियाणा का राज्यपाल बनाया गया है, जबकि वरिष्ठ राजनीतिज्ञ एवं पूर्व केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री पुसापति अशोक गजपति राजू को गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल की शुरुआत से अब तक बिटकॉइन की कीमत में 29 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हो चुका है. इसके साथ अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में भी इजाफा देखा जा रहा है.

राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच की 10वीं वार्षिक राष्ट्रीय आम सभा का समापन “नो मोर पाकिस्तान” अभियान के संकल्प के साथ हुआ. डॉ. इंद्रेश कुमार ने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभाने का आह्वान किया.

नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात डायल 112 पुलिस टीम पर नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान हमला किया गया. इस हमले में आधा दर्जन पुलिस अधिकारी घायल हो गए.

दूसरी पारी में भारत के लिए सर्वाधिक सफल गेंदबाज वाशिंगटन सुंदर रहे. सुंदर ने 4 विकेट लिए. जीत दर्ज करने और सीरीज में बढ़त बनाने के लिए टीम इंडिया को अब 193 रनों की आवश्यकता है.

एक वीडियो में सड़क किनारे अनगिनत पेपर दिखे थे. विपक्ष ने इस पर चुनाव आयोग को घेरा था. हालांकि, चुनाव आयोग ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है.

दिल्ली के दिलशाद गार्डन इलाके में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े फैलाए जाने की घटना पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि उन्होंने दिल्ली पुलिस को मौके पर पहुंचने और लोक निर्माण विभाग को तत्काल सफाई के निर्देश दिए.

झारखंड के कोडरमा में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर दो महिलाओं की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. एक महिला अपने घर में बिस्तर पर मृत पाई गई, जबकि दूसरी का शव घर से कुछ दूर एक मैदान में पड़ा मिला.

राज्यसभा का सांसद मनोनीत होने पर हर्षवर्धन श्रृंगला को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी, जिसके लिए हर्षवर्धन ने भी पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है.

चौथे दिन का पहला सत्र बिना किसी नुकसान के दो रन से शुरू करने वाली इंग्लैंड टीम ने अपने 4 विकेट महज 98 रन पर गंवा दिए हैं. चौथे दिन लंच तक जो रूट 17 और कप्तान बेन स्टोक्स 2 रन पर नाबाद हैं.