Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


CSC 16th Foundation Day: सीएससी का 16वां स्थापना दिवस 16 जुलाई को दिल्ली में मनेगा. अमित शाह उद्घाटन करेंगे. एआई सेवाएं, ग्रामीण सशक्तिकरण पर जोर दिया जाएगा.

भारत का व्यापार घाटा जून 2025 में घटकर 18.78 अरब डॉलर रहा गया. वहीं, निर्यात इससे ज्‍यादा का हुआ, जो कि 35.14 अरब डॉलर दर्ज किया गया. आंकड़ों के मुताबिक, सर्विस सेक्‍टर का सरप्लस 15.62 अरब डॉलर दर्ज हुआ.

नासा के साथ काम कर चुकीं वैज्ञानिक डॉ. मिला मित्रा ने कहा कि शुभांशु शुक्ला का ISS वाला अनुभव भारत के गगनयान मिशन के लिए अहम होगा. 7 भारतीय प्रयोगों से भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों को मदद मिलेगी.

AWL Agri Business Q1 FY26 Results: AWL एग्री बिजनेस ने Q1 FY26 में 21% राजस्व वृद्धि के साथ ₹17,059 करोड़ कमाए. उसके खाद्य तेल ने 26% की बढ़ोतरी दर्ज की. भविष्य में और बेहतर मार्जिन प्राप्त होंगे.

Employment Scheme In Bihar: बिहार सरकार ने अगले पांच सालों में एक करोड़ नौकरी और रोजगार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, कौशल विकास और नई योजनाएं लागू होंगी.

झारखंड सरकार ने अगले छह महीनों के भीतर सभी विभागों और दफ्तरों को पेपरलेस और पूरी तरह डिजिटल बनाने का लक्ष्य तय किया है. राज्य सरकार का आईटी विभाग इसके लिए ‘ई-ऑफिस सिस्टम’ के एक्शन प्लान को धरातल पर उतारने में जुटा है.

आयकर विभाग ने देश भर में कई जगहों पर बड़े पैमाने पर वेरिफिकेशन अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य आयकर रिटर्न (आईटीआर) में कटौती और छूट के फर्जी दावों को बढ़ावा देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं पर नजर रखना है

हरियाणा के हिसार में प्रिंसिपल जगबीर सिंह की हत्या के विरोध में 16 जुलाई को पूरे राज्य के निजी स्कूल बंद रहेंगे. शिक्षक संगठनों ने सरकार से सुरक्षा कानून लागू करने, दोषियों को सजा देने और मृतक प्रिंसिपल को ‘शहीद’ का दर्जा देने की मांग की है.

महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फेमस हमर एच-2 SUV को मिलिट्री थीम में बदलवाया है, जिस पर अब सेना के टैंकर, हेलीकॉप्टर और जवानों की झलक मिलती है. यह नई लुक वाली गाड़ी रांची की सड़कों पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने जैव ईंधन के माध्यम से भारत में एक नई क्रांति लाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की सराहना की, जिसके परिणामस्वरूप नामीबिया ग्लोबल बायोफ्यूल अलायंस (जीबीए) में शामिल हो गया है.