Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली पुलिस ने अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. बदायूं (यूपी) के अनस खान और सुधीर कुमार के पास से 1,053 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत ₹5 करोड़ से अधिक बताई जा रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और ग्लोबल साउथ के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने ब्रिक्स के विस्तार और संस्थागत सुधार की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई.

अमूल फेडरेशन के उपाध्यक्ष वलमजी हुंबल ने कच्छ में एक नई सहकारी नमक मंडली की घोषणा की, जिसका संचालन सरहद डेयरी करेगी. यह परियोजना दूसरी श्वेत क्रांति के रूप में देखी जा रही है.

कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में चल रहे विश्व मुक्केबाजी कप में भारत की साक्षी ने 54 किग्रा वर्ग के फाइनल में अमेरिका की योसलाइन पेरेज को हराकर देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाया. भारतीय मुक्केबाजी दल ने अब तक कुल 11 पदक पक्के कर लिए हैं, जिनमें से एक स्वर्ण और तीन रजत शामिल हैं.

भारतीय एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला ने इंटरनेशनल स्पेस सेंटर के सात विंडो वाली कपोला से पृथ्वी की फोटो लीं. केंद्र सरकार ने X हैंडल पर लिखा 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष पर प्रतिनिधित्व कर रहा है.

चन्द्रधर शर्मा गुलेरी, हिंदी साहित्य के 'द्विवेदी युग' के प्रमुख स्तंभों में से एक थे. उन्होंने 'उसने कहा था' जैसी कहानी के माध्यम से आधुनिक हिंदी कहानी की नींव रखी. उनकी विद्वता, भाषाशैली, और लेखन ने उन्हें हिंदी साहित्य के ध्रुव तारा के रूप में स्थापित किया.

80-Year-Old Skydiver: 80 वर्षीय डॉ. श्रद्धा चौहान ने 10,000 फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग की. जन्मदिन के मौके पर उठाए गए इस साहसिक कदम ने उन्हें भारत की सबसे उम्रदराज महिला स्काईडाइवर बना दिया.

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बादल फटने से कोरतंग गांव के पास तीन पुल बह गए और भारी तबाही मची है. तेज बहाव से फसलें और बागीचे भी पानी और मलबे में समा गए. भाजपा सांसद कंगना रनौत ने नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार से राहत फंड की मांग की है.

Ujjain Chaos at Muharram Procession: उज्जैन में मोहर्रम जुलूस के दौरान उपद्रवियों ने बैरिकेड्स तोड़े और हो हल्‍ला मचाया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया. वहीं, प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

हिंदी सिनेमा के 'ट्रैजडी किंग' दिलीप कुमार ने अपने दशकों के करियर में न केवल लोगों के दिलों को छुआ, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम में भी सक्रिय भूमिका निभाई. ब्रिटिश सरकार द्वारा जेल भेजे जाने से लेकर सुपरस्टार बनने तक उनकी कहानी प्रेरणादायक है.