Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक में PM मोदी ने साझा किया ‘विकसित भारत @2047’ का विज़न
पीएम मोदी ने नीति आयोग की बैठक में कहा- हर राज्य, शहर और गांव को विकसित करना होगा. 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा. राज्यों से स्किलिंग, निवेश और पर्यटन पर ज़ोर देने की अपील.
भारत में iPhone Manufacturing का विस्तार देश के विनिर्माण पर Apple के भरोसे को दर्शाता है: राजीव चंद्रशेखर
राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भारत में iPhone मैन्युफैक्चरिंग का विस्तार एप्पल के भरोसे को दर्शाता है. PLI योजना और सरकार की नीतियों के चलते भारत हाई-टेक विनिर्माण का ग्लोबल हब बन रहा है.
भारत के ‘वाटर बम’ से पाकिस्तान में बढ़ी बेचैनी, तिलमिलाए नेताओं ने दिए ऊलजलूल बयान
भारत के सख्त रुख और सिंधु जल समझौते पर सख्ती के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है. 'वाटर बम' की आशंका से पाकिस्तानी संसद से लेकर सेना तक में बेचैनी देखी जा रही है.
103 अमृत स्टेशन ‘नए भारत’ में विरासत के संरक्षण, विकास के संकल्प और ‘गति एवं गौरव’ के उत्तम समन्वय के प्रतीक: CM योगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर से 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया. इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तर प्रदेश के 19 रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प हुआ है.
इस साल सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा भारत, मुद्रास्फीति का दबाव काफी कम हुआ
RBI की 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था मौद्रिक, वित्तीय और राजनीतिक स्थिरता, नीतिगत स्थिरता और निश्चितता, अनुकूल कारोबारी माहौल और मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल के साथ-साथ ट्रांसपेरेंट, नियम-आधारित और दूरदर्शी पॉलिसी इकोसिस्टम से घिरी हुई है.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई तेज प्रताप यादव की ये तस्वीर, 12 साल की Relationship का किया ऐलान, लोग पूछ रहे- ये पार्टनर कौन हैं
Tej Pratap yadav relationship Post: तेज प्रताप यादव के फेसबुक अकाउंट पर एक युवती के साथ उनके 12 साल के रिलेशनशिप की बात बताई गई. स्क्रीनशॉट वायरल होने से लोग सच जानने को उत्सुक हैं.
PM मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने भू-राजनीतिक प्रतिकूलताओं के बावजूद Energy Sector में अच्छा काम किया: पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी
केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक चुनौतियों के बावजूद ऊर्जा क्षेत्र में जबरदस्त उपलब्धियां हासिल की हैं.
बिल्डर-अफसर निगल गए स्पोर्ट्स सिटी, कौन है जिम्मेदार? होगा बड़ा खुलासा देखिए ‘ऑपरेशन स्पोर्ट्स सिटी के खिलाड़ी’ आज रात 8 बजे Bharat Express पर
नोएडा में स्पोर्ट्स सिटी परियोजना के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का घोटाला उजागर. नेताओं, अफसरों और बिल्डरों के गठजोड़ ने किसानों और निवेशकों को लूटा. योगी सरकार की Zero Tolerance नीति के तहत सख्त कार्रवाई शुरू हुई.
प्रधानमंत्री मोदी ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को 80वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को उनके 80वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, "केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को जन्मदिन की बधाई. ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे."
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक आज, सभी राज्यों के सीएम लेंगे भाग
पीएम मोदी दिल्ली के भारत मंडपम में नीति आयोग की 10वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. नीति आयोग के एक बयान के अनुसार, बैठक में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी राज्यों के साथ "टीम इंडिया" के रूप में काम करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया है.







