रिपोर्ट: मुकेश राणा, दिल्ली
दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स शॉरूम में एयर कंडीशनर की सर्विस को लेकर हुुए विवाद में जहांगीरपुरी के रहने वाली दो सगी बहनों और उसके भाई व साथियों ने एक महिला कर्मचारी समेत कई कर्मचारियों की लात घूसों से बुरी तरह से पिटाई की. जिसमें एक कर्मचारी को काफी चोट लगी.
पीडि़त कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों में से एक धमकी देकर बोल रहा था कि मैं जावेद हूं, जिसने कुछ दिन पहले जहांगीरपुरी में गोली चलाई थी. वारदात के बाद मार्किट एसोसिएशन ने अपना विरोध भी जाहिर किया और आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. वारदात शोरूम और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है.
दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के मजलिस पार्क स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में एसी सर्विसिंग की परेशानी को लेकर कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट पूरी घटना सीसीटीवी में कैद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है मारपीट करने वाले लोगों की तलाश जारी@DCP_NorthWest… pic.twitter.com/OzF0eUVgGT
— MUKESH RANA (भारत EXPRESS) (@rana_voi) May 29, 2025
पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में ले लिया है. पुलिस के मुताबिक वारदात में शामिल दोनों बहनों को वारदात के कुछ घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया था. घटना बुधवार की है आदर्श नगर पुलिस को मजलिश पार्क स्थित वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स में एयर कंडीशनर सर्विस के मुद्दे को लेकर झगड़ा होने की पीसीआर कॉल मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची.
शोरूम के फर्श पर खून पड़ा था, सामान भी फैला हुआ था. कई कर्मचारियों के कपड़े भी फटे हुए थे. आदर्श नगर पुलिस ने शोरूम की एक महिला कर्मचारी नसरीन अंसारी की लिखित शिकायत पर धारा 115(2)/126(2)/351(2)/74/79/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपियों में जहांगीरपुरी के रहने वाले सोनू समेत आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों का पता करने की कोशिश की जा रही है.
शोरूम के मालिक ने क्या बताया ?
शोरूम के मालिक मनोज गुप्ता ने बताया कि बुधवार को एक महिला शोरूम में आई थी. उसने कोई कंप्लेंट थी,पिछले साल एक एसीलिया था लास्ट ईयर इत्याची का एसी लिया था.उसमें कोई कंप्लेंट थी,इंजीनियर घर जाकर कंप्लेंट को पूरा करके आ भी गया था.
उन्होंने आगे बताया कि फिर भी कुछ एसी में शिकायत आ रही थी. उसी शिकायत में एक लडक़े ने सर्विस सेंटर पर फोन किया. एक लडक़ी ने फोन उठाया. लड़क़ा उससे तेज आवाज में बोलने लगा. जिसको लड़क़ी ने विरोध जाहिर किया. लडक़े ने लडक़ी को गाली तक दी.
अब महिला अपने कुछ साथियों को लेकर आई और कर्मचारी नसरीन से बहसबाजी करने लगी. नसरीन को मारने लगे. कर्मचारियों को बुरी तरह से मारने लगे. सभी काफी डर गए थे. जिसके बाद पुलिस को वारदात की जानकारी दी.
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दिनांक 28.05.2025 को थाना आदर्श नगर में A-60, मजलिस पार्क, आदर्श नगर में झगड़े के संबंध में सूचना प्राप्त हुई. मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स में एयर कंडीशनर (AC) सर्विस के मुद्दे को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसका नाम सोनू, पुत्र नौशाद, निवासी मकान संख्या A-1463, जहांगीरपुरी, दिल्ली था. उसके साथ उसकी बहनें सबाना, पुत्री अली शेख, उम्र-27 वर्ष, और उल्फत, पत्नी आदिल सैफी, उम्र-28 वर्ष, दोनों एक ही पते पर रहती थीं.
वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स में जाने के दौरान, एक विवाद उत्पन्न हुआ जिसमें उपरोक्त व्यक्तियों ने कर्मचारियों के साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया, जो मारपीट में बदल गया. इसके बाद, वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स की एक महिला कर्मचारी नसरीन अंसारी द्वारा एक लिखित शिकायत प्रस्तुत की गई, जिसमें उन्होंने घटना के दौरान अनुचित शारीरिक संपर्क का भी आरोप लगाया.
उपरोक्त घटना के संबंध में वर्धमान इलेक्ट्रॉनिक्स की नसरीन अंसारी द्वारा प्रस्तुत लिखित शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 115(2)/126(2)/351(2)/74/79/3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
ये भी पढ़ें: शांगरी-ला डायलॉग में भाग लेने सिंगापुर पहुंचे CDS जनरल अनिल चौहान, भारतीय उच्चायुक्त और अधिकारियों से की मुलाकात
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




