Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
छत्तीसगढ़ के सुकमा में सीआरपीएफ बेस पर लगाया गया पहला मोबाइल टावर
अधिकारियों ने बताया कि होली के मौके पर टेकुलागुडेम गांव में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कैंप के अंदर लगाया गया यह टावर अंदरूनी क्षेत्र के कई गांवों को सेलुलर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.
अप्रैल से फॉक्सकॉन हैदराबाद प्लांट में निर्यात के लिए एयरपॉड्स का उत्पादन शुरू करेगा एप्पल
सूत्रों ने बताया कि एप्पल अप्रैल से हैदराबाद में फॉक्सकॉन प्लांट में निर्यात के लिए एयरपॉड्स का उत्पादन शुरू करने की योजना बना रहा है. एयरपॉड्स दूसरी उत्पाद श्रेणी होगी जिसका उत्पादन एप्पल आईफोन के बाद भारत में शुरू करेगा.
हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, Sensex बढ़कर पहुंचा 74,333, Nifty 22,561 पर
सुबह करीब 9.32 बजे सेंसेक्स 504.88 अंक या 0.68 प्रतिशत बढ़कर 74,333.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 164.00 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 22,561.20 पर पहुंच गया.
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को भेंट किया श्री कल्कि धाम भू-उत्खनन समारोह का ऐतिहासिक चित्र
मुरादाबाद के सर्किट हाउस में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उत्तर प्रदेश की मा. राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को श्री कल्कि धाम भू-उत्खनन समारोह का ऐतिहासिक चित्र भेंट किया.
नवी मुंबई एयरपोर्ट का जून में होगा उद्घाटन, गौतम अडानी ने की पुष्टि
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा जून 2025 में उद्घाटित होगा. गौतम अडानी ने इसकी पुष्टि की. यह एयरपोर्ट देश की विमानन जरूरतों को पूरा करने और मुंबई एयरपोर्ट पर यात्री भार कम करने में मदद करेगा.
वैश्विक बदलावों के बीच भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ने को तैयार: रिपोर्ट
भारत का रक्षा क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है. FY25 में रक्षा निर्यात ₹203 अरब तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि सरकार ने FY29 तक ₹500 अरब का लक्ष्य रखा है.
फरवरी में भारत के M&A और PE सौदे रिकॉर्ड 7.2 बिलियन डॉलर तक पहुंचे
फरवरी में 4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के 85 विलय और अधिग्रहण (M&A) सौदों की घोषणा की गई. घरेलू सौदों ने M&A वॉल्यूम का 68 प्रतिशत और कुल वैल्यू का 78 प्रतिशत हिस्सा बनाया.
भारत में 3.61 फीसदी के साथ फरवरी में खुदरा महंगाई दर सात महीने में रही सबसे कम
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित महंगाई दर फरवरी में सात महीने के निचले स्तर 3.61 प्रतिशत पर रही है.
Semiconductor हब बनने की ओर भारत, नीतियों और निवेश से मिलेगा बड़ा फायदा: Jefferies
भारत सेमीकंडक्टर निर्माण में बड़ा हब बनने की ओर बढ़ रहा है. सरकारी नीतियों, बढ़ते निवेश और कम लागत वाले उत्पादन से यह सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है.
भारत के लिए बड़ी उपलब्धि, उपग्रह डॉकिंग और अनडॉकिंग का प्रदर्शन करने वाले चार देशों में India भी शामिल: इसरो अध्यक्ष
डॉ. वी. नारायणन ने कहा, "हमने इसका 100 सेकंड तक सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. यह एक और ऐसी तकनीक है जो बहुत से देशों के पास नहीं है.







