Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


भारत की पवन ऊर्जा क्षमता में अगले दो वित्त वर्षों में दोगुना से अधिक वृद्धि होने का अनुमान है, जो वित्त वर्ष 2023-25 ​​में 3.4 गीगावाट की तुलना में औसतन 7.1 गीगावाट (GW) होगी.

कटिहार के बलरामपुर थाना क्षेत्र के लछोर चौक के पास झाड़ियों में पड़ी एक अज्ञात वस्तु अचानक से फट गई, जिसमें दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए हैं.

आज दिल्ली विधानसभा सत्र की कार्यवाही उपराज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगी, जिसमें सरकार 14 CAG रिपोर्ट सदन में पेश कर सकती है. यह सत्र पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव का कारण बन सकता है.

ओडिशा के कई शहरों में मंगलवार (25 फरवरी) सुबह लोगों ने भकूंप के झटके महसूस किए. सुबह करीब 6:10 बजे पुरी, बरहामपुर, बालासोर और भुवनेश्वर में लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए. ओडिशा के अलावा, पश्चिम बंगाल और पड़ोसी देश बांग्लादेश के कुछ हिस्सों में भी इसी तरह के झटके महसूस किए गए.

सुबह करीब 9.36 बजे सेंसेक्स 192.68 अंक या 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74,647.09 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 33.85 अंक या 0.15 प्रतिशत चढ़कर 22,587.20 पर था.

अमेरिका ने यूक्रेन मसले पर रूस के खिलाफ लाए गए संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव का विरोध किया. पहली बार अमेरिका और इजराइल ने रूस के पक्ष में मतदान किया, जबकि यूरोपीय देशों ने निंदा की. पढिए पूरी खबर-

MLA Rajeshwar Singh: भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सरोजिनीनगर के विधायक राजेश्वर सिंह ने यूपी विधानसभा में पहली बार अंग्रेजी में भाषण दिया. उन्होंने बजट को ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताते हुए इसे ‘समावेशी’ और ‘विकास-उन्मुख’ बताया.

प्रधानमंत्री मोदी आज गुवाहाटी में दो दिवसीय ‘एडवांटेज असम 2.0’ निवेश और अवसंरचना शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 240 से अधिक प्रदर्शक हिस्सा लेंगे और राज्य के आर्थिक परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित होगा.

इस वर्ष महाकुंभ के दिव्य-भव्य आयोजन के साथ स्वच्छता के भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए जा रहे हैं. इसी क्रम में अब मेला क्षेत्र के 4 जोनों में एक साथ 15 हजार स्वच्छता कर्मियों ने सफाई कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

डॉ. राजेश्वर सिंह ने उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक बजट की सराहना करते हुए डिजिटल सशक्तिकरण, अंग्रेजी भाषा के महत्व और भविष्य की डिजिटल कौशल आवश्यकताओं पर जोर दिया.