Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी की धार्मिक यात्रा, 1300 कार्यकर्ताओं के साथ संगम में लगाई डूबकी

20 फरवरी 2025 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा अजमेर संसदीय क्षेत्र के लगभग 1300 कार्यकर्ताओं हेतु प्रयागराज महाकुम्भ एवं अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन का संचालन करवाया गया.

गत 20 फरवरी 2025 को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री और स्थानीय अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी द्वारा अजमेर संसदीय क्षेत्र के लगभग 1300 कार्यकर्ताओं हेतु प्रयागराज महाकुम्भ एवं अयोध्या में भगवान श्री रामलला के दर्शन हेतु विशेष ट्रेन का संचालन करवाया गया, जिसमे अजमेर लोकसभा क्षेत्र के आठो विधानसभा, अजमेर दक्षिण, अजमेर उत्तर, मसूदा, पुष्कर, दूदू, केकड़ी, किशनगढ़, नसीराबाद के कार्यकर्ताओं ने आस्था की इस यात्रा में सहभाग किया. सभी ने यात्रा में नाचते गाते, भजन-कीर्तन करते हुए यात्रा का भगवान का गुणगान किया.

यह ट्रेन 20 फरवरी को अजमेर से रवाना होकर किशनगढ़ व जयपुर होती हुई 21 फरवरी को दोपहर में प्रयागराज पहुंची, जहां रेलवे स्टेशन से प्रयागराज संगम तक 13 किमी की दूरी को केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी ने बिना किसी वाहन का उपयोग लिए, पैदल ही प्रयागराज पहुंचे, उनके साथ ही हजारो की संख्या में कार्यकर्ताओं का सैलाब भी साथ-साथ आगे बढ़ता गया.

संगम तट पर लगी आस्था की डूबकी

संगम तट पहुंचते ही सभी ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई. संगम स्नान के बाद सभी पुनः ट्रैन में सवार होकर अयोध्या के लिए निकले जहां सभी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या पहुंचकर भव्य दिव्य भगवान श्रीराम के दर्शन किये. रामलला के दर्शन करने के पश्चात ट्रैन कार्यकर्ताओं को लेकर अजमेर के लिए रवाना हो गई.

इस पूरी यात्रा में एक विशेष बात यह रही कि, केंद्रीय मंत्री प्रत्येक कोच में स्वंय बार-बार जाकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करते नजर आए. उन्होंने स्वंय कार्यकर्ताओं को खाने के पैकेट सहित पानी, नाश्ता वितरित किया. यात्रा में गये सभी हजारो कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय भागीरथ चौधरी के प्रयासों को सराहा, एवं इस अनुकरणीय पहल की प्रशंसा करते हुए उनका अभिनंदन किया.

कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक भागीरथ इस धरती पर माँ गंगा को लेकर आये, ओर हमारे भागीरथ हम कार्यकर्ताओं को गंगा में स्नान करवाके लेकर आये है. यात्रा के किशनगढ़ और अजमेर लौटने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद श्री भागीरथ चौधरी एवं यात्रा में गये कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत अभिनंदन किया. इस प्रकार यह दो दिवसीय धार्मिक यात्रा सम्पन्न हुई.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital