Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली में भाजपा की सरकार बनाने में पसमांदा मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली की 70 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशियों को 15% से अधिक वोट देकर सरकार बनाने में विशेष सहयोग प्रदान किया है.

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और मध्य प्रदेश में 2.10 लाख करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की.

नई दिल्ली में VIF ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में बांग्लादेश में सामने आ रहे तत्काल मानवाधिकार संकट पर चर्चा करने के लिए प्रतिष्ठित विशेषज्ञ, राजनयिक और पत्रकार एक साथ आए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (24 फरवरी) को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे और सिल्क सिटी के रूप में चर्चित भागलपुर जिले से देश के किसानों को पीएम सम्मान निधी की 19वीं किस्त जारी की. इस मौके पर मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे. 

USAID कर्मचारियों को भेजे गए नोटिस में कहा गया कि रविवार, 23 फरवरी को रात 11:59 बजे (स्थानीय समय) तक, महत्वपूर्ण मिशन कार्यों, मुख्य नेतृत्व और विशेष रूप से नामित कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदार लोगों को छोड़कर, सभी प्रत्यक्ष-नियुक्त कर्मियों को वैश्विक प्रशासनिक अवकाश पर रखा जाएगा.

क्वालकॉम ने भारत में अपना उन्नत AI-पावर्ड स्नैपड्रैगन X प्लेटफॉर्म लॉन्च किया, जो यूजर्स को उन्नत और सस्ती एआई-संचालित कंप्यूटिंग की पेशकश करेगा.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि झड़पों में कई लोग घायल हुए हैं. वायु सेना के जवानों ने स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे प्रदर्शनकारियों पर कई राउंड गोलियां चलाईं. एक स्थानीय पत्रकार ने बताया, "यह घटना तब हुई जब डिप्टी कमिश्नर ने स्थानीय लोगों से वायु सेना क्षेत्र छोड़ने और खुरुश्कुल हाउसिंग प्रोजेक्ट में जाने के लिए कहा."

डीओ समाज कल्याण ने फर्जी जोड़े के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. फिलहाल महिला और युवक पुलिस की हिरासत में हैं. उधर, फर्जी जोड़ा पकड़े जाने की सूचना से समारोह में हड़कंप मच गया. इस बीच समारोह में शादी करने आए 335 जोड़ों में से 145 और भाग निकले.

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम में प्रस्तावित कैंसर अस्पताल के शिलान्यास समारोह के मौके पर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐलान किया है कि इस अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के नाम पर एक वार्ड होगा.

आतिशी ने कहा कि यह नगर निगम में कच्चे कर्मचारियों को पक्का किए जाने का अब तक का सबसे बड़ा निर्णय है. आम आदमी पार्टी की विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का कहना है कि उनकी पार्टी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के लिए प्रतिबद्ध है.