Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी से मुलाकात, श्री कल्कि धाम निर्माण पर हुई चर्चा
श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की. इस अवसर पर राज्यपाल ने उन्हें पुस्तक "हमारा राजभवन" और "लोकहित के मुखर स्वर" प्रदान दी.
Delhi: IPS Rahul Balhara पर युवक का सिर फोड़ने का आरोप, शिकायत की तो पुलिस ने पीड़ित से ही कहा- हाजिर हो
दिल्ली में एक युवक ने प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी (IPS Rahul Balhara) पर कांच के ग्लास से हमला करने का आरोप लगाया. पीड़ित के सिर से खून बहने की तस्वीर और आपबीती का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है.
‘अमेरिकी कारोबारी जॉर्ज सोरोस फंडेड ग्रुप से जुड़ी हैं सोनिया’, BJP का आरोप- OCCRP के सहारे किए गए अडानी पर हमले
सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने अदानी समूह पर आरोप लगाने के लिए सोरोस-फंडेड मीडिया पोर्टल ऑर्गनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) का सहारा लिया. कांग्रेस का जॉर्ज सोरोस से कनेक्शन है.
Adani Group के साथ नई परियोजनाओं पर चर्चा को तैयार केरल सरकार, जानें मंत्री पी. राजीव ने क्या कहा
केरल सरकार कह रही है कि राज्य में बड़े उद्योगों के लिए संभावनाएं हैं, लेकिन उद्योगों का चयन इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि वे प्रदूषण और पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान न पहुंचाएं.
Bangladeshi Hindus: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म के खिलाफ दिल्ली में VHP का UN कार्यालय के सामने प्रदर्शन
बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ अत्याचारों और हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. वहां हिंदू अनुयायियों को उनके घरों, मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर लगातार हमलों का सामना करना पड़ रहा है. हिंदू धार्मिक स्थलों को भी शिकार बनाया जा रहा है, मूर्तियों को तोड़ने और मंदिरों में आगजनी की घटनाएं भी देखी गई हैं.
Farmers Protest: हरियाणा बॉर्डर पर अब किसान नेताओं का ‘नो दिल्ली चलो’ मार्च, पुलिस से झड़प के बाद बदली रणनीति
किसान प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आज मार्च भले ही पुलिस के बल प्रयोग के कारण रुक गया हो, लेकिन वे सोमवार को अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेंगे. किसान संगठनों ने यह सुनिश्चित किया है कि उनका संघर्ष जारी रहेगा.
भारत DPI से डिजिटल वर्ल्ड में पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में अग्रसर: ONDC के नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन
ONDC के नॉन-एक्जीक्यूटिव चेयरपर्सन राम सेवक शर्मा ने कहा कि अपना देश दुनिया में डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर (DPI) के माध्यम से डिजिटल वर्ल्ड में पहुँच को लोकतांत्रिक बनाने की दिशा में अग्रसर है.
भारत की आर्थिक वृद्धि और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर की सराहना कर रहा अंतरराष्ट्रीय समुदाय: IMF के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
IMF के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कृष्णमूर्ति सुब्रमण्यम ने भारत की समावेशी और टिकाऊ आर्थिक वृद्धि की दिशा में किए गए प्रयासों की सराहना की है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि भारत को यदि $55 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनना है, तो उत्पादन क्षमता और धन सृजन के दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण बदलाव करने होंगे.
सीरियाई विद्रोहियों ने राजधानी दमिश्क को आजाद घोषित किया, PM ने कहा- चुने गए किसी भी नेतृत्व के साथ सहयोग को तैयार
सीरियाई विद्रोहियों ने एक हफ्ते तक चले हमले के बाद रविवार को राजधानी दमिश्क पर नियंत्रण कर लिया. खबरें हैं कि राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर भाग गए हैं.
1997 हिरासत में यातना देने का मामला: गुजरात कोर्ट ने पूर्व IPS अधिकारी Sanjiv Bhatt को किया बरी
इस मामले में नारन जाधव नामक व्यक्ति ने पूर्व आईपीएस अधिकारी संजीव भट्ट पर टाडा और शस्त्र अधिनियम के एक मामले में कबूलनामा करवाने के लिए पुलिस हिरासत में उसे शारीरिक और मानसिक यातना देने का आरोप लगाया था.







