Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के महायुति गठबंधन की जीत के बाद जश्न मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचे. उनका संबोधन आप यहां देख सकते हैं.

भारत के इंजीनियरिंग सामानों के निर्यात में अक्टूबर 2024 में 38.53% की वृद्धि हुई, जो 11.19 बिलियन डॉलर तक पहुंचा, खासकर विमान, अंतरिक्ष यान और जहाजों के निर्यात में उच्च वृद्धि के कारण. अमेरिका और यूएई जैसे प्रमुख देशों में निर्यात में महत्वपूर्ण बढ़ोतरी देखी गई.

पंजाब की चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, गिद्दड़बाहा और बरनाला पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं. पंजाब उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने बाजी मारी है.

रामवीर ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के मोहम्मद रिजवान, आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के चांद बाबू, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मोहम्मद वरीश और बहुजन समाज पार्टी के रफतुल्लाह के खिलाफ जीत हासिल की.

केदारनाथ विधानसभा की सीट पर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल ने 5,622 वोटों से जीत हासिल की है. जिसपर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने इस परिणाम को चिंताजनक करार दिया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महायुति की जीत को लेकर महाराष्ट्र की जनता का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने इसे विकास और सुशासन की जीत बताया. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि एकजुट होकर हम और ऊंची उड़ान भरेंगे.

पश्चिम बंगाल की छह सीटों सिताई, मदारीहाट, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और तलदांगरा पर बीते 13 नवंबर को मतदान हुआ था. सीएम ममता बनर्जी ने जीत पर खुशी जाहिर की है.

झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने दूसरी बार सत्ता में वापसी की है. झामुमो की इस जीत का श्रेय हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को दिया है.

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं. इंडी अलायंस में शामिल सपा मुखिया अखिलेश यादव को करारा झटका लगा है, वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य भाजपाई चेहरे खुशी से गदगद हो रहे हैं.

उत्तर प्रदेश के उपचुनाव को लेकर भाजपा के प्रवक्ता एसएन सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ की बातों को दोहराते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसा है.