Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


यूपी में नोएडा के जेवर में भारत का सबसे बड़ा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है. इसे बनाने में 7 हजार मजदूर जुटे हुए हैं. प्रोजेक्ट के फर्स्ट फेज में 45 बिल्डिंग बननी हैं, इनमें 25 का ढांचा तैयार है. साल के अंत तक 3900 मीटर लंबा एक रनवे और 38 मीटर ऊंचा एयर ट्रैफिक कंट्रोल टावर बन कर तैयार हो जाएगा.

रक्षाबंधन के मौके पर केंद्र सरकार ने देश के एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी खुशखबरी दी. सरकार ने मंगलवार को ऐलान किया कि सभी उपभोक्ताओं के लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती की गई है.

केमैन आइलैंड्स एफआईआई की मूल कंपनी, जो दर्जनों 'शीर्ष लाभार्थियों' में से एक है, ने अंदरूनी व्यापार का दोषी माना था और अमेरिका में 1.8 बिलियन डॉलर का जुर्माना अदा किया था।

Nuh violence : हरियाणा के नूंह में सावन के आखिरी सोमवार, यानी आज दिनभर तनाव भरा माहौल रहा. विश्व हिंदू परिषद यहां ब्रजमंडल यात्रा निकालने पर अड़ी थी. 31 जुलाई को यात्रा के दौरान नूंह में हिंसा भड़क गई थी, जिसके कारण यात्रा अधूरी रह गई थी. सीएम खट्टर का बयान आया है, जिसका हिंदूवादी विरोध कर रहे हैं.

UK flights stopped : आज लंदन में उड़ान सेवा रोक दी गई, जिसके बाद हवाई सफर करने वाले यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल देखने मिला. ब्रिटेन की एयर ट्रैफिक सर्विस की ओर से कहा गया है कि सोमवार को तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के बाद उड़ान सेवा पर ये असर पड़ा और लंदन में एयरपोर्ट पर उड़ान सेवा रोकनी पड़ी है.

G 20 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से टेलीफोन पर बातचीत की. बताया जा रहा है कि पुतिन यूक्रेन युद्ध के बाद लगी पाबंदियों की वजह से भारत में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में भाग नहीं ले पाएंगे. ऐसे में उन्‍होंने मोदी के समक्ष अपनी असमर्थता व्यक्त की है.

Jyoti maurya Alok maurya news: इस साल की शुरूआत में यूपी की रहने वाली ज्योति मौर्या नाम की महिला और उसके पति आलोक मौर्य का आपसी विवाद इतना ज्‍यादा हाईलाइट हो गया था कि हर ओर उसकी चर्चा होने लगी. दरअसल, ज्योति ने पीसीएस अधिकारी बनने के बाद अपने पति को छोड़ दिया और प्रेमी के साथ रहने लगी, पति ने कहा कि वो मुझे धोखा दे गई. ज्‍योति का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें वो अपशब्‍द बोलती नजर आ रही है.

भारत के इसरो प्रमुख का तो यहां तक कहना है कि आधुनिक विज्ञान की उत्पत्ति वेदों से हुई है, परंतु पश्चिमी देशों ने इसे अपनी खोज की तरह प्रस्तुत किया है।

Chandrayaan-3 latest News: भारत की ओर से चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर (Vikram Lander) में चास्टे (ChaSTE) नाम का यंत्र लगाकर भेजा गया है. लैंडर में लगे उस पेलोड का काम है- चांद की सतह की गर्मी और ठंड को रिकॉर्ड करना. वो एक तरह का थर्मामीटर है.

Madhya pradesh: रक्षाबंधन के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सौगातों की झड़ी लगा दी. बहनों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि 5 साल के अंदर सभी लाडली बहनों को लखपति बना दिया जाएगा. जानिए क्या क्या तोहफा दिया...