Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express Desk




भारत एक्सप्रेस


कोटा में एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस साल अब तक 15 बच्चों ने दी जान – राजस्थान के कोटा में 16 वर्षीय छात्र ने अपने छात्रवास के कमरे में छत के पंखे से लटककर जान दे दी. इस घटना के साथ ही इस साल कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या के कुल मामलों की …

कोरोना पर केंद्र ने दिए राज्यों को दिया ये निर्देश- – केंद्र सरकार की ओऱ से जारी किए गए पत्र में राज्यों को कई निर्देश दिए गए हैं. इसमें कहा गया है कि पब्लिक हेल्थ मेजर्स को लेकर जरूरी कदम सुनिश्चित किए जाएं और कोरोना के रिस्क को कम करने को लेकर test, track, treat …

महाराष्ट्र सरकार लव जिहाद पर कानून बनाने के पक्ष में दिख रही है. सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अन्य राज्यों में विधेयकों और अधिनियमों पर अध्ययन के बाद लव जिहाद पर अंतिम फैसला लिया जाएगा. महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जोर देकर ये भी कहा कि अंतर-धार्मिक विवाहों का विरोध …

बिहार के रक्सौल में ईंट भट्टे की चिमनी ब्लास्ट के बाद 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हैं. वहीं 20 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. घटना स्थल पर अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी हो रही है. घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरिरगिर …

श्रद्धा मर्डर मामला, साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढाई. वीडियोकॉन्फ्रेसिंग के जरिए आफताब की हुई पेशी.

आफताब का वायस सेंपल लेने की इजाज़त पुलिस को मिली. साकेत कोर्ट ने पुलिस को आफ़ताब का वायस सेंपल लेने की इजाज़त दी इजाजत दी. आफ़ताब का वायस सेंपल सोमवार 10 बजे CBI हेडक्वार्टर पर लिया जाएगा

कांग्रेस नेता कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने 18 जनवरी को पेश होने के लिए समन भेजा. फर्टिलाइजर्स स्कैम में आज दाखिल हुई ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर आज कोर्ट ने संज्ञान लिया. सप्लीमेंट्री चार्जशीट में रतुल पुरी को बनाया है आरोपी. इससे पहले मोजरबियर घोटाले में जमानत पर है रतुल

फास्ट टैग में धनराशि न होने पर टोल गेट पर दोगुनी नकद राशि वसूलने पर चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार को भेजा नोटिस. रविंद्र त्यागी की इस जनहित याचिका पर सरकार से चार हफ्ते में कोर्ट ने मांगा जवाब.

दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को आज सुबह 7 बजे तिहाड़ जेल से रिहा किया गया. कड़कड़डुमा कोर्ट ने उमर खालिद को अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए सात दिन की अंतरिम जमानत दी. कोर्ट ने कहा है कि वह मीडिया से बात नहीं कर सकता है और न ही किसी सोशल …

दिल्ली के पुल बंगश में 1984 में हुए सिंख दंगो का मामला. दिल्ली सिख दंगों में आरोपी कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के मामले में कोर्ट में आज सुनवाई टली. राउज़ एवेन्यू कोर्ट ने CBI को सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करने के लिए समय दिया. राउज़ एवेन्यू कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 2 मार्च 2023 को होगी. CBI …