Bharat Express Desk
भारत एक्सप्रेस
सीमा विवाद हल करने के लिए असम के साथ होगी बातचीत, मिजोरम के गृह मंत्री के नेतृत्व में होगी वार्ता
मिजोरम के गृह मंत्री लालचामलियाना के नेतृत्व में राज्य का एक प्रतिनिधित्वमंडल अंतरराज्यीय सीमा विवाद को हल करने के लिए असम के साथ तीसरी मंत्रिस्तरीय वार्ता के लिए बुधवार को गुवाहाटी रवाना होगा. मिजोरम के गृह विभाग के संयुक्त सचिव लालथियामसांगो सैलो ने कहा कि तीसरे चरण की मंत्रिस्तरीय वार्ता बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे होगी. …
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बुधवार को करेंगे बैंकों के CEO के साथ बैठक
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास बुधवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक करेंगे. बैठक में धीमी जमा वृद्धि और ऋण की ऊंची मांग को बनाए रखने से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जायेगी. आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, जमा राशि में सालाना आधार पर 10.2 …
Continue reading "RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास बुधवार को करेंगे बैंकों के CEO के साथ बैठक"
काबुल से लेकर श्रीलंका तक सभी के पूर्वज समान: RSS प्रमुख मोहन भागवत
RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, ‘सभी के पूर्वज समान हैं, काबुल के पश्चिम से छिंदविन नदी की पूर्व तक और चीन की तरफ की ढलान से श्रीलंका के दक्षिण तक, जो मानव समूह आज है उनका DNA 40,000 सालों से समान है. उन पूर्वजों ने सिखाया कि अपनी-अपनी पूजा पर पक्के रहो.’
MP: शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, जारी की पेसा एक्ट की नियमावली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को मध्य प्रदेश शहडोल में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुईं. इस दौरान उन्होंने पेसा कानून की नियमावली को जारी किया. इसके साथ ही राज्य में पेसा एक्ट लागू हो गया. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने कहा कि जनजातीय समाज का विकास पूरे देश के विकास से …
दार्जिलिंग: गोरखा नेता सुभाष घीसिंह को पद्म पुरस्कार की मांग
दार्जिलिंग के जीएनएलएफ विधायक नीरज तमांग जिम्बा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर गोरखा नेता सुभाष घीसिंह को “गोरखाओं में राजनीतिक चेतना और राष्ट्रीय पहचान लाने” के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित करने का अनुरोध किया है.
ज्ञानवापी मामला: अखिलेश यादव और ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की याचिका स्वीकार
ज्ञानवापी ‘विवादास्पद’ टिप्पणी मामले को लेकर वाराणसी कोर्ट ने अखिलेश यादव और असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मामला दर्ज करने की याचिका स्वीकार कर ली है.
किच्छा में AIIMS के सैटेलाइट सेंटर की स्वीकृत के लिए CM धामी ने PM का किया शुक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री जी का विशेष आभार प्रकट करता हूं कि उन्होंने उत्तराखंड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए किच्छा में AIIMS के सेटेलाइट सेंटर की स्वीकृति दी. ऋषिकेश के साथ-साथ किच्छा में भी AIIMS की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी.’
रेटिंग एजेंसी मूडीज की भविष्यवाणी, ‘प्रभावित होगा आर्थिक विकास, बढ़ेगा सामाजिक तनाव’
साख निर्धारित करने वाली रेटिंग एजेंसी मूडीज ने मंगलवार को 2023 के लिये वैश्विक स्तर पर देशों को साख को लेकर नकारात्मक परिदृश्य दिया. उसने कहा कि खाद्य पदार्थों और ऊर्जा के दाम बढ़ने से आर्थिक वृद्धि प्रभावित होगी और सामाजिक तनाव बढ़ेगा. रेटिंग एजेंसी के अनुसार, वित्तीय स्थिति तंग होने और आर्थिक झटकों से …
बिहार में जातीय मतगणना टाल रही है सरकार, पहले टाल चुकी है नगर निगम चुनाव: सुशील मोदी
बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा, ‘बिहार में जातिगत जनगणना की अवधि को बढ़ाया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग के एजेंडे को कैबिनेट ने पास कर दिया. जाति आधारित गणना का कार्य पूर्ण करने के लिए फरवरी 2023 की समय सीमा निर्धारित की गई थी. BJP सांसद सुशील मोदी ने कहा है कि जातीय …
मैनपुरी उपचुनाव: सपा ने शिवपाल यादव को बनाया स्टार प्रचारक, 40 लोगों की सूची जारी
समाजवादी पार्टी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में शिवपाल यादव का भी नाम शामिल है. मैनपुरी सीट पर अखिलेश यादव, रामगोपाल, जया बच्चन, स्वामी प्रसाद मौर्य, धर्मेंद यादव भी प्रचार करेंगे.







