Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने साकेत कोर्ट द्वारा दी गई रेप केस के आरोपी वकील की अग्रिम जमानत रद्द कर दी. कोर्ट ने कहा कि यह कृत्यों को रोकने और कानून की प्रक्रिया की रक्षा के लिए जरूरी है. साथ ही दो न्यायिक अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक जांच के आदेश दिए गए.

यौन शोषण के मामले में तिहाड़ जेल में बंद स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती ने पटियाला हाउस कोर्ट से दायर जमानत याचिका को वापस ले लिया हैं.

शनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राऊज एवेन्यु कोर्ट ने ईडी द्वारा दायर चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर फैसला सुरक्षित रख लिया है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने जम्मू-कश्मीर टेरर फंडिंग मामले में आरोपी और बारामूला से सांसद अब्दुल रशीद शेख उर्फ राशिद इंजीनियर की ओर से दायर याचिका पर विभाजित फैसला सुनाया हैं.

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित ए के सेन मेमोरियल लेक्चर के दौरान सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रमनाथ ने एआई को लेकर कहा कि नई तकनीकी आने वाले समय में काम के तरीके को बदल देगी.

सुप्रीम कोर्ट राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण से जुड़े मामले में लिए गए स्वतः संज्ञान पर एक सप्ताह बाद सुनवाई करेगा. कोर्ट ने राजस्थान सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय दे दिया हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने 2003 में कांग्रेस नेता रामावतार जग्गी हत्या मामले में सीबीआई की अपील पर बड़ा आदेश दिया है. कोर्ट ने छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से कहा कि वह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बरी किए जाने पर नए सिरे से विचार करने को कहा है

सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन के निजामुद्दीन कॉलोनी में स्थित 200 वर्ष पुरानी तकिया मस्जिद को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है. दायर याचिका में पुनर्निर्माण की मांग की गई थी.

दिल्ली हाई कोर्ट ने 1984 के सिख विरोधी दंगों के दोषी बलवंत खोखर की फरलो याचिका पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. खोखर ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए 21 दिन की फरलो की मांग की है. कोर्ट अब 17 नवंबर को इस मामले की सुनवाई करेगा.

हसीन जहां की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर 4 हफ्ते में जवाब मांगा है. उन्होंने गुजारा भत्ते में वृद्धि की मांग करते हुए आरोप लगाया कि शमी अपनी पत्नी और बेटी को निर्धारित भत्ता नहीं दे रहे हैं.