Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


MP News: सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश में OBC को 27% आरक्षण देने की मांग पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है. हाई कोर्ट के स्टे का हवाला देकर कोटा लागू न करने के खिलाफ याचिका पर अब 4 जुलाई को सुनवाई होगी.

सुप्रीम कोर्ट ने PFI नेता एएस इस्माइल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जेल प्रशासन से पूछा है कि क्या उनका इलाज और फिजियोथेरेपी जेल में संभव है. इस्माइल ने मेडिकल आधार पर जमानत की मांग की थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया था.

जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने गाजियाबाद प्रधान एवं जिला सत्र न्यायाधीश जांच के आदेश दिया है, और 27 जून तक अनुपालन रिपोर्ट देने को कहा है.

राज्यसभा की कार्मिक, विधि और न्याय पर बनी स्थायी समिति की बैठक में जजों की कार्यप्रणाली, आचार संहिता, संपत्ति पारदर्शिता और जस्टिस यशवंत वर्मा मामले को लेकर गंभीर सवाल उठे. सदस्यों ने सुप्रीम कोर्ट और विधि मंत्रालय से जवाब मांगा.

दिल्ली हाईकोर्ट ने ग्रीन पार्क एक्सटेंशन और आसपास के इलाकों में जलभराव से राहत के लिए एम्स परिसर से होकर नई सीवर लाइन बिछाने के निर्देश दिए हैं. डीजेबी और एमसीडी को मानसून को देखते हुए तत्काल सफाई और गाद निकालने के निर्देश भी दिए गए हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत आदेश का पालन न करने पर उत्तर प्रदेश के डीजी (कारागार) और गाजियाबाद के जेलर को तलब किया है. कोर्ट ने कहा कि यह नागरिक की स्वतंत्रता का गंभीर मामला है और अवमानना की कार्रवाई हो सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने दहेज हत्या के दोषी ब्लैक कैट कमांडो बलजिंदर सिंह को राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि पत्नी की गला घोंटकर हत्या गंभीर अपराध है. आरोपी को दो हफ्तों में सरेंडर करने का आदेश मिला है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान स्कूल लेक्चरर एंड कोच प्रतियोगी परीक्षा 2024 को टालने की याचिका खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि परीक्षा तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी। परीक्षा में 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे.

अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है, उनको 27 जून से 5 जुलाई तक मेलबर्न यात्रा की अनुमति मिली है. फिल्म 'मेरा काले रंग दा यार' के प्रमोशन के लिए विदेश यात्रा पर जा रहे.

Asaram Bapu Interim Bail: आसाराम बापू की अंतरिम जमानत बढ़ाने की अर्जी पर कोर्ट ने गुजरात हाई कोर्ट को नोटिस जारी कर 27 जून तक जवाब मांगा, जमानत 30 जून को समाप्त हो रही है.