Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गोपाल कृष्ण




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली हाई कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट परिसर के विस्तार के लिए 26 पेड़ों के प्रत्यारोपण पर वन विभाग को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 31 जनवरी को तय की.

Athar Khan UAPA Case: दिल्ली दंगों के आरोपी अतहर खान को अपनी चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कड़कड़डूमा कोर्ट से एक सप्ताह की अंतरिम जमानत मिली है.

दिल्ली पुलिस ने नंदू गैंग के दो कथित सहयोगियों साहिल और विजय को गिरफ्तार किया है और उन्हें 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। दोनों पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

दिल्ली महिला आयोग में नियुक्तियों में कथित अनियमितताओं को लेकर स्वाति मालीवाल और तीन अन्य पर भ्रष्टाचार और आपराधिक साजिश के आरोप तय हुए हैं. राऊज एवेन्यू कोर्ट 24-25 फरवरी को मामले की सुनवाई करेगा.

चंडीगढ़ मेयर चुनाव 2025 को लेकर सुप्रीम कोर्ट 27 जनवरी को सुनवाई करेगा, जिसमें मौजूदा मेयर कुलदीप कुमार ने पारदर्शिता की मांग की है. पिछली धांधलियों के मद्देनजर सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और वोटिंग प्रक्रिया में सुधार के मुद्दे उठाए गए हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने पति पर उबलता पानी डालने की आरोपी महिला की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की. अदालत ने कहा कि शारीरिक चोटों के मामलों में कानून लिंग-तटस्थ है, और पुरुषों को भी समान सुरक्षा का अधिकार है.

सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय बेंच 28 जनवरी को ताहिर हुसैन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी. इससे पहले जस्टिस मिथल और जस्टिस अमानुल्लाह की बेंच में विभाजित फैसला आने के बाद मामला सीजेआई को भेजा गया था.

Bikaner House Attachment Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने मध्यस्थता राशि के भुगतान न करने पर बीकानेर हाउस की कुर्की के खिलाफ नोखा नगर पालिका की अपील देरी के कारण खारिज कर दी. मामला 50.31 लाख रुपये के भुगतान से जुड़ा है.

दिल्ली शराब नीति मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने चुनाव प्रचार के चलते व्यक्तिगत पेशी से छूट दी. अगली सुनवाई 3 फरवरी को होगी.

प्रेमोदय खाखा पर एक नाबालिग का कथित तौर पर कई बार रेप करने और उसे गर्भवती करने का आरोप है. सुनवाई के दौरान खाका की ओर से पेश वकील सुभाशीष सोरेन ने दलील दी कि आरोपी अगस्त 2023 से जेल में है और मामले में आरोप पहले ही तय हो चुके है. वहीं दिल्ली पुलिस ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आरोपी गंभीर है. लिहाजा जमानत याचिका खारिज किया जाए.