गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
केजरीवाल की जमानत याचिका पर अदालत ने ED को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, 1 जून को होगी मामले की सुनवाई
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नियमित जमानत याचिका के साथ-साथ अंतरिम जमानत याचिका भी दायर की है. उन्होंने स्वास्थ्य के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की है.
एक बार फिर मनीष सिसोदिया कोर्ट से लगा झटका, 6 जुलाई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
Delhi Excise Policy: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित अन्य आरोपियों को 6 जुलाई तक तिहाड़ जेल में रहना होगा.
कोर्ट रूम में AC और कूलर की सुविधा न होने पर NDMRC ने मामले की सुनवाई को नवंबर तक किया स्थगित
कोर्ट रूम में न तो एयर कंडीशनर है और न ही कूलर. तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज़्यादा है. कोर्ट रूम में बहुत ज़्यादा गर्मी है, जिसकी वजह से पसीना आ रहा है और दलीलें सुनना मुश्किल है.
जेल में बंद कौसर सिद्दीकी ने मांगी 30 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने ईडी से मांगा जवाब
कौसर इमाम सिद्दीकी की याचिका पर राऊज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा है और सुनवाई 3 जून के लिए स्थगित कर दी है.
दिल्ली हाई कोर्ट ने प्राचीन शिव मंदिर को तोड़ने का दिया आदेश, ध्वस्तीकरण में बाधा डालने वालों पर होगी कार्रवाई
अदालत ने कहा कि डीडीए को अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करने की पूरी स्वतंत्रता होगी और याचिकाकर्ता सोसायटी तथा उसके सदस्य इस ध्वस्तीकरण प्रक्रिया में कोई बाधा या रुकावट पैदा नहीं करेंगे.
वाई-फाई इंटरनेट सेवा से लैस हुआ दिल्ली हाई कोर्ट परिसर, वकीलों और आम लोगों को मिलेगी मुफ्त सुविधा
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने यह भी कहा कि कोर्ट का सुधार जारी रहेगा और गर्मी की छुट्टियों के बाद कोर्ट के फिर से खुलने पर कुछ और नई सुविधाओं की शुरूआत की जाएगी.
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका
याचिका में तर्क दिया है कि केजरीवाल द्वारा 28 मार्च को राउज एवेन्यू कोर्ट को संबोधित करने के बाद AAP और अन्य विपक्षी दलों से जुड़े कई सोशल मीडिया हैंडल ने कोर्ट की कार्यवाही की वीडियो/ऑडियो रिकॉर्डिंग पोस्ट की थी.
स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले में विभव कुमार ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर हाईकोर्ट में दी चुनौती, 31 मई को होगी सुनवाई
विभव कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था और उसी दिन मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें पांच दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।
जेल में बंद बीआरएस नेता के कविता सहित अन्य के खिलाफ दायर सप्लीमेंट्री चार्जशीट का कोर्ट ने लिया संज्ञान
सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने आरोप लगाया है कि कविता साउथ ग्रुप की एक प्रमुख सदस्य थी, जिस पर राष्ट्रीय राजधानी में शराब लाइसेंसों के एक बड़े हिस्से के बदले में आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये की कथित रिश्वत देने का आरोप है।
Delhi Waqf Board Case: कौसर इमाम सिद्दीकी की अंतरिम जमानत याचिका पर कोर्ट ने ED को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
कौसर इमाम सिद्दिकी ने अपनी अंतरिम जमानत अर्जी में कहा है कि उनकी मां की तबियत काफी खराब है. उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना है. बच्चों का दाखिला करना है, लिहाजा 30 दिन के लिए अंतरिम जमानत दी जाए.







