गोपाल कृष्ण
भारत एक्सप्रेस
दिल्ली में चिकित्सा सेवाओं में सुधार के लिए 6 सदस्यीय विशेषज्ञ समिति के अनुशंसित उपायों को 30 दिनों के भीतर लागू करे सरकार: हाईकोर्ट
न्यायाधीश मनमोहन एवं न्यायमूर्ति मनमीत प्रीतम सिंह अरोड़ा की पीठ ने कहा कि मुख्य सचिव व प्रधान स्वास्थ्य सचिव एक रोडमैप भी बताएंगे कि वे विशेषज्ञ समिति की बताई गई समय सीमा के भीतर मध्यवर्ती और दीर्घकालिक उपायों को कैसे लागू करना चाहते हैं
DELHI High Court में याचिका दायर कर लिखा- तिहाड़ जेल में सीएम Arvind Kejriwal की जान को खतरा, अतीक अहमद का किया जिक्र
कथित शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस वक्त तिहाड़ जेल में बंद हैं. उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही दिल्ली सरकार कई मंत्री कह चुके हैं कि वह जेल से सरकार चलाएंगे. इस मामले पर याचिका दायर की गई है.
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और संजय सिंह की मनी लांड्रिंग मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये हुई पेशी
दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में मनीष सिसोदिया 26 तारीख को सुबह 11 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए जाएंगे. वकील ने कहा कि हम अपनी तरफ से पूरा सहयोग कर रहे हैं, जांच एजेंसी को भी सहयोग करना चाहिए.
दिल्ली हाईकोर्ट ने निशानेबाज माणिनी कौशिक की याचिका पर एनआरएआई से मांगा जवाब
याचिकाकर्ता माणिनी के वकील ने कहा कि यह एक ‘दुर्भाग्यपूर्ण मामला’ है जहां एक खिलाड़ी को चयन के लिए नहीं बुलाया गया है, जबकि खेल में उसके योगदान को प्रधानमंत्री ने 2022 एशियाई खेलों में रजत पदक जीतने के बाद एक पत्र में स्वीकार किया था.
दिल्ली: Unitech के पूर्व प्रमोटरों को Default Bail देने से कोर्ट का इनकार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत याचिका खारिज
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश, लोक सेवक को प्रभावित करके अनुचित लाभ उठाना, लोक सेवक को रिश्वत देना सहित विभिन्न अपराधों के लिए यूनिटेक के पूर्व प्रवर्तक संजय चंद्रा एवं अजय चंद्रा के खिलाफ दर्ज 60 से अधिक एफआईआर के आधार पर 2018 में मामला दर्ज किया था.
दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन को राउज एवेन्यू कोर्ट के लिए कोर्ट से जुड़ी बार एसोसिएशन के रूप में दी जाएगी मान्यता
पीठ ने इस मामले में विचार करने के बाद कहा कि संतुलन सेंट्रल दिल्ली कोर्ट बार एसोसिएशन के पक्ष में है, क्योंकि इसका गठन दिल्ली बार काउंसिल ने किया है।
दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की हत्या मामले में 11 साल बाद मिली दोषियों को सजा, जीबी रोड पर चाकू मारकर दिया था घटना को अंजाम
अभियोजन पक्ष के अनुसार चारों आरोपियों ने 10 और 11 सितंबर, 2012 की रात को कॉन्स्टेबल बिजेंद्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.
EVM को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से किया सवाल, पूछा- क्या वोटिंग मशीन में हेरफेर करने वाले अधिकारियों के लिए सजा का प्रावधान है
अदालत चुनावों में वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपीएटी) पर्चियों की गहन गिनती की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी.
सुप्रीम कोर्ट में EVM-VVPAT मामले में 18 अप्रैल को अगली सुनवाई
आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि देश में 98 करोड़ वोटर हैं, आप चाहते हैं कि 60 करोड़ वोटों की गिनती हो.
कन्हैया लाल की मॉब लिंचिंग में मौत हुई या नहीं? आ गया सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
राजस्थान के दर्जी कन्हैया लाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को सभी राज्य सरकारों से कहा कि मॉब लिंचिंग मामला धर्म या जाति के बारे में नहीं है. यह उस समग्र मुद्दे के बारे में होना चाहिए, जो प्रचलित है.





