Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Anant Singh Barh Roadshow: बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव से पहले जनता दल (यूनाइटेड) यानी JDU के भीतर मची रार अब पूरी तरह से सड़कों पर आ गई है. रविवार को अनंत सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी डॉ. अनुज कुमार सिंह के समर्थन में बाढ़ अनुमंडल में एक विशाल रोड शो निकाला.

Navneet Kumar Murder Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोहम्मदपुर खाजे गांव के रहने वाले 20 वर्षीय नवनीत कुमार की उसके ही दोस्तों ने कथित तौर पर बेरहमी से पिटाई करने के बाद चाकू मारकर हत्या कर दी. इस वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है.

Pratapgarh Double Murder: थाना संग्रामगढ़ क्षेत्र के नया पुरवा लालू पट्टी गांव में मां और उसके दो वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर गांव में हड़कंप मच गया. मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति पर पत्नी और मासूम बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है.

Golgappa Pandal Ranchi: रांची के हीनू शुक्ला कॉलोनी में झालमुड़ी और गोलगप्पों की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाया गया है. जिसकी अब पूरे शहर में चर्चा हो रही है. पूजा समिति के लोगों को पीएम मोदी से यह आइडिया आया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खाते हुए देखने के बाद इस तरह की थीम का विचार आया.

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है. ढाक की थाप, धुनुची नृत्य और पारंपरिक बंगाली व्यंजनों के साथ यहां दिल्ली के बीच बंगाल की संस्कृति का अनूठा रंग देखने को मिलता है, जो हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है.

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति और परंपराओं को संजोने का प्रमुख केंद्र बनी हुई है. यहां आयोजित होने वाली दुर्गा पूजा के दौरान नजर आने वाला 'मिनी कोलकाता' का स्वरूप दिल्ली-एनसीआर के निवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का काम करता है.

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत देश के नागरिकों को हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली और सोलर पैनल लगवाने पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है. इच्छुक लोग आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के लिए 5 बेहतरीन एआई टूल्स बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. Fireflies.ai, NotebookLM, Gamma App, Perplexity AI और Reclaim.ai जैसे टूल्स की मदद से आप रोज अपने कीमती 3 घंटे बचाकर प्रोडक्टिविटी को 10 गुना तक बढ़ा सकते हैं.

Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में रेप केस के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मुस्तकीम और प्रदीप नाम के आरोपियों के पैर में गोली लगी है. उनके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है.

France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप ले लिया है. प्रदर्शन के दौरान ल्यों और मार्सेय समेत कई शहरों में लुई विटॉन और हर्मेस जैसे लक्जरी ब्रांड्स के स्टोर लूटे गए और गाड़ियां फूंक दी गई. हिंसा के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 1200 लोगों को गिरफ्तार किया है.