Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Bihar Chunav: बीजेपी की मेनिफेस्टो कमिटी रविवार से पूरे बिहार में 'सुझाव यात्रा' की शुरुआत करने जा रही है. जिसके आधार पर बिहार बीजेपी अपने घोषणा पत्र को अंतिम रूप देगी. इसकी पुष्टि बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने की है.

Nepal Floods: रविवार सुबह तक सूर्योदय नगर पालिका में भूस्खलन की वजह से 5, इलम नगर पालिका में 6 और मंगसेबुंग नगर पालिका में 3 लोगों की मौत हो गई. बाढ़ और बारिश के चलते मची तबाही के ये प्रारंभिक आंकड़े हैं.

Bihar Chunav: भारतीय निर्वाचन आयोग ने रविवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी कि दूसरे दिन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई. इसमें प्रवर्तन एजेंसियों के प्रमुखों के अलावा नोडल अधिकारी शामिल हुए.

Japan Honshu Island Earthquake: फुकुशिमा, मियागी और इवाते प्रांत में भूकंप के सबसे ज्यादा झटके महसूस हुए हैं. इन्हें कई सेकेंड तक महसूस किया गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और अफरातफरी का माहौल बन गया.

Interstellar Comet 3I ATLAS: नासा के अनुसार 3आई/एटलस के 30 अक्टूबर के आसपास सूर्य के सबसे निकट बिंदु पर पहुंचने की उम्मीद है, जो मंगल की कक्षा के ठीक अंदर लगभग 21 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर होगा.

Georgia Protest: यह प्रदर्शन देश में होने वाले स्थानीय निकाय चुनाव के खिलाफ हो रहा है. जिसका EU (यूरोपीय संघ) समर्थक विपक्षी दलों ने बहिष्कार किया है. विपक्ष का कहना है कि मौजूदा सरकार धांधली कर रही है.

UK PM Keir Starmer India Visit: यूके के पीएम कीर स्टार्मर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 8 अक्टूबर से भारत की दो दिवसीय यात्रा करेंगे. स्टार्मर की यह भारत की पहली आधिकारिक यात्रा होगी.

Taliban Foreign Minister India Visit: तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी अगले हफ्ते 9 से 16 अक्टूबर के बीच भारत के दौरे पर आने वाले हैं. साल 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद यह पहली बार है कि कोई तालिबानी मंत्री भारत आएगा.

Pakistan Reject Trump Peace Plan: ट्रंप के गाजा पीस प्लान प्रस्ताव को पाकिस्तान के द्वारा समर्थन देने के बाद शहबाज हुकूमत लोगों के गुस्से का शिकार हो रही है. पाकिस्तान के विदेश मंत्री डार ने कहा कि ये हमारे ड्राफ्ट से बिल्कुल अलग हैं. इसमें बदलाव किया गया है.

India Vs West indies Test Match: ध्रुव जुरेल के पिता नेम चंद भारतीय सेना में रहे हैं. वह कारगिल की लड़ाई का भी हिस्सा रहे हैं. जुरेल ने शतक लगाने के बाद बल्ले को उसी अंदाज में पकड़ा जैसे एक सैनिक अपनी बंदूक पकड़ता है. अपने इस अंदाज से जुरेल ने अपने पिता को सैल्यूट किया.