Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
अमेरिका में मिनियापोलिस एयरपोर्ट के पास हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, सभी सवारों की मौत
Helicopter Crash US: अमेरिका के मिनेसोटा के टविन सिटीज क्षेत्र में शनिवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया. जिसमें सभी सवारों की मौत हो गई. इस हेलीकॉप्टर में कितने लोग सवार थे इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.
नफरत की आग पर सियासत का केरोसीन! हजरतबल दरगाह विवाद पर इल्तिजा मुफ्ती ने कहा- धार्मिक भावनाओं को पहुंचाई गई ठेस
Hazratbal Dargah Controversy: इल्तिजा मुफ्ती ने एक पोस्ट में लिखा कि यह बेहद चौंकाने वाला और बेतुका है कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी, जबकि हजरतबल दरगाह में धार्मिक भावनाओं को जानबूझकर ठेस पहुंचाई गई.
गाजा में टारगेट टावर! इजरायली हमले में 15 मंजिला इमारत मलबे में तब्दील
Israel Airstrikes Gaza Tower: इजरायली सेना ने शनिवार को गाजा शहर में एक 15 मंजिला आवासीय टावर को ध्वस्त कर दिया. इससे एक दिन पहले उसने एक अन्य ऊंची इमारत को ध्वस्त कर दिया था.
अमेरिका अब नहीं रहा सुपर पावर! अमेरिकी वरिष्ठ पत्रकार ने ट्रंप की विदेश नीति पर उठाये सवाल, कहा- ट्रंप की वजह से भारत गया चीन के करीब
America Superpower Status Decline: सांचेज ने कहा कि आज भारत चीन की तरफ झुक रहा है तो इसका कारण डोनाल्ड ट्रंप की द्वंद भरी नीतियां हैं. ट्रंप की इन नीतियों ने ही भारत को चीन की तरफ धकेला है.
Pakistan News: भगवा झंडे में किसने लिखा इस्लाम जिंदाबाद! जुलूस में बेखौफ बजाए पाकिस्तानी गाने
Religious Tension Khandwa: हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार की देर रात खंडवा के कोतवाली में पहुंचकर इस संबंध में शिकायत की है. आरोप है कि, मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान पाक सेना से जुड़े गीत और आपत्तिजनक झंडे लहराये गए.
“मैं लड़ जाऊंगा…मर जाऊंगा, लेकिन उस पार्टी में…”, तेज प्रताप का शक्ति प्रदर्शन, क्या विधानसभा चुनाव में दिखा पाएंगे कमाल?
Tej Pratap Yadav Bihar Elections: तेज प्रताप यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे बिहार के लिए मर-मिटने के लिए तैयार हैं. वो युवाओं के लिए काम करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि हम गांव की पगडंडियों को पकड़कर चलना चाहते हैं.
धर्म की आड़ में राष्ट्र का अपमान! श्रीनगर की हजरतबल दरगाह से राष्ट्रीय प्रतीक को हटाने पर गरमाई राजनीति
Srinagar Hazratbal Dargah: शुक्रवार को नमाज के बाद स्थानीय लोगों ने शिलापट्ट पर उकेरे गए अशोक स्तंभ पर आपत्ति जताते हुए इसे धार्मिक भावनाओं के खिलाफ बताया और इसे तोड़कर हटा दिया.
हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक हादसा, मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस खाई में गिरी, 3 लोगों की हुई मौत
Himachal Pradesh Ambulance Accident: हिमाचल प्रदेश के टांडा मेडिकल कॉलेज से एक मरीज को लेकर पंजाब के लुधियाना डीएमसी अस्पताल जा रही एम्बुलेंस खाई में गिर गई. इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,
दो घटनाओं से दहल गया धनबाद, 400 फीट खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, भू-धंसान होने से 5 घर हुए जमींदोज
Dhanbad Coal Mine Accident: अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कोलियरी में शुक्रवार को एक कंपनी का सर्विस वैन लैंड स्लाइड की चपेट में आ गया. जिसकी वजह से वैन 400 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस घटना में 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है.
क्या 150 साल तक जी सकता है इंसान? पुतिन और शी जिनपिंग की हॉट माइक पर बातचीत हुई वायरल, सुनते ही ट्रंप के उड़ेंगे होश
Jinping Putin Immortality Talks: जिनपिंग और पुतिन इस दौरान जीवन को लंबा करने के उपाय के रूप में अंग प्रत्यारोपण पर चर्चा कर रहे थे. उनकी यह ऑडियो अब पूरी दुनिया में वायरल हो रही है.







