Govind Kumar Singh
मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।
भारत एक्सप्रेस
मंदसौर में अनोखी चोरी! जिला अस्पताल से 4 लाख के जेवरात ले उड़ा कुत्ता: पुलिस ने ऐसे ढूंढ निकाला चोर
Dog Steals Bag From Hospital: मंदसौर जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजन का गहनों से भरा बैग एक कुत्ता उठाकर भाग गया. बैग में करीब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात रखे हुए थे. पुलिस ने जिला अस्पताल और आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली.
बंधकों को बचाने से लेकर हथियार चलाने तक: NSG में तैयार हो रहीं महिला कमांडो, अभेद्य बनेगी देश की सुरक्षा
NSG Female Commando: देश की आतंकवाद विरोधी सुरक्षा व्यवस्था में महिलाओं की परिचालन क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) ट्रेनिंग अकादमी, मानेसर ने राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की महिला कर्मियों के लिए पहला महिला कमांडो कन्वर्जन कोर्स शुरू किया है.
अदाणी फाउंडेशन ने मुंबई पुलिस को 100 नई गाड़ियों के लिए दिए 15 करोड़ रुपए: प्रणव अदाणी
Adani Foundation: अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने सोमवार को घोषणा की कि उन्होंने मुंबई पुलिस के वाहन बेड़े में 100 नई गाड़ियों को शामिल करने के लिए 15 करोड़ रुपए का योगदान दिया है. यह पहल मुंबई की पुलिसिंग क्षमता और सुरक्षा अवसंरचना को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई है.
‘आपका धर्म पारसी, अन्य धर्मों…’, राहुल गांधी के मनुस्मृति वाले बयान पर निशिकांत दुबे का हमला
Nishikant Dubey Attacks Rahul Gandhi: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी पर 'मनुस्मृति' संबंधी बयान को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने राहुल गांधी को पारसी बताते हुए हिंदू धर्म के मामलों से दूर रहने की सलाह दी.
कोलंबो टेस्ट पर भारत का शिकंजा: 503 रनों पर पारी घोषित, दूसरे दिन ही श्रीलंका के 8 रन पर झटके 2 विकेट
India Vs Sri Lanka Test: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. बारिश से प्रभावित मुकाबले में टीम इंडिया ने पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की और दिन की समाप्ति तक श्रीलंकाई टीम के 2 विकेट चटकाए.
‘पानी में मटका…मटके में बैक्टीरिया’ इंदौर के 6 सरकारी अस्पतालों के पानी में मिले मानव मल के खतरनाक कीटाणु
Indore News: इंदौर के 6 सरकारी अस्पतालों के पानी में मानव मल के खतरनाक कीटाणु मिले हैं. NABL की रिपोर्ट के मुताबिक इंदौर के इन प्रमुख 9 अस्पतालों में से 6 अस्पतालों में मरीजों और तीमारदारों के लिए रखे गए पीने के पानी में मानव मल के घातक कीटाणु (ई-कोलाई और कोलीफॉर्म बैक्टीरिया) मौजूद हैं.
‘अब हम बनब…’ भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, भतीजी ने बांधी राखी, पावरस्टार ने दिया न्याय का भरोसा
Pawan Singh: भोजपुर के भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग कर रहे परिजनों को बड़ा भरोसा मिला है. सोमवार को उनसे मिलने भोजपुरी सीनेमा के पावरस्टार और एमएलसी पवन सिंह पहुंचे. पवन सिंह से मिलकर पूरा परिवार भावुक हो गया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भरत तिवारी के न्याय की लड़ाई में वो उनलोगों के साथ खड़े हैं.
भारत के पूर्वी तट पर मात्र 8 मिनट में डूब गया जहाज, 2 चीनी नागरिकों को बचाया गया, 22 अभी भी लापता
Vessel Sinks Off Indian Coast: भारत के पूर्वी तट के पास एक विदेशी मालवाहक जहाज डूब गया. शनिवार को पनामा के झंडे वाले इस जहाज ओशइन विनर से इमरजेंसी सिग्नल मिलने के बाद भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल मौके पर रवाना हुए. हादसे के दौरान इसपर कुल 24 सदस्य सवार थे.
अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शारजाह से आई महिला गिरफ्तार, स्वेटर में छिपा रखा था आधा किलो सोना
Ahmedabad News: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट (एसवीपीआईए) पर कस्टम अधिकारियों ने भावनगर की एक 31 वर्षीय महिला से लगभग आधा किलोग्राम 24-कैरेट सोना जब्त किया. सोने की कीमत 83 लाख रुपए से ज्यादा है.
JPSC मेधा घोटाले पर CID की सर्जिकल स्ट्राइक: रांची-हजारीबाग के कोचिंग संस्थानों पर दबिश, दस्तावेज जब्त
JPSC Exam Scam: झारखंड लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में मेधा घोटाले की जांच कर रही सीआईडी ने रविवार को रांची और हजारीबाग में कई ठिकानों पर तलाशी ली. जांच एजेंसी ने दो कोचिंग संस्थानों और उनसे जुड़े लोगों के परिसरों की तलाशी लेकर मामले से संबंधित दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं.





