Bharat Express DD Free Dish

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


Prayagraj Gambling Racket: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में पुलिस ने फोटो कॉपी की एक दुकान के अंदर चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है. सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने 12 लोगों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. मौके से पुलिस ने कुल 1.88 लाख रुपये नकद, 16 मोबाइल फोन और ताश के दो सेट बरामद किए हैं.

Nepal News: नेपाल में त्रासदी के बीच एक चिंता और हैरान करने वाली तस्वीर भी सामने आई है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्थानीय लोग उफनती नदी के किनारों पर अपनी जान जोखिम में डालते दिख रहे हैं. पानी के तेज बहाव के बीच लोग नदी में उतरकर तैरकर आ रहे रसोई गैस सिलेंडर, घरेलू सामान और लकड़ी लूटते नजर आ रहे हैं.

Samrat Choudhary Meeting: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सूबे के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग की. जिसमें उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों में विशेष सतर्कता बरतें और जिलों के अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखें.

Indore Fraud Case: गुजरात की राजकोट सिटी पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. उस पर 'द्वारकाधीश एंटरप्राइज' नाम की फर्म के जरिए ज्यादा रिटर्न का वादा करके शिकायतकर्ता और कई निवेशकों से 9.61 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है.

Salman Khan: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. चंडीगढ़ जिला अदालत ने अभिनेता सलमान खान, उनकी बहन अलवीरा खान अग्निहोत्री, 'बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन' और 'स्टाइल कोशेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड' के डायरेक्टर्स को नोटिस जारी किया है.

Bihar Toll Tax News: बिहार में अब निजी वाहनों को टोल नहीं देना होगा. सम्राट चौधरी सरकार जल्द ही कैबिनेट के सामने यह प्रस्ताव रखेगी. प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही बिहार में आम लोगों को टोल से मुक्ति मिल जाएगी. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 7 जुलाई 2026 को इस योजना का ऐलान किया था.

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं राज्य परिवहन की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. आज उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 बेहद ही महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इस योजना में हर महीने करीब 22.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया है.

BPSC Candidates Protest Patna: बिहार की राजधानी पटना में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने ताबड़तोड़ लाठीचार्ज किये. छात्र सीएम सम्राट चौधरी से इस संबंध में मुलाकात की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने छात्रों पर जमकर लाठीचार्ज किया. कई छात्रों को हिरासत में लिया गया है.

Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एक बार फिर साथ आ सकते हैं. हालांकि, भाजपा नेता अमनजोत कौर रामू वालिया ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि अकाली दल में जब तक सुखबीर बादल हैं, तब तक भाजपा के साथ समझौते का कोई सवाल ही नहीं उठता.

Dog Steals Bag From Hospital: मंदसौर जिला अस्पताल में सोमवार को इलाज के लिए पहुंचे मरीज के परिजन का गहनों से भरा बैग एक कुत्ता उठाकर भाग गया. बैग में करीब 4 लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात रखे हुए थे. पुलिस ने जिला अस्पताल और आसपास लगे कई CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली.