Bharat Express DD Free Dish

Govind Kumar Singh


मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

भारत एक्सप्रेस


सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि अब उसके और सोनम के बीच सारे रिश्ते खत्म हो चुके हैं. मैं खुद सोनम के खिलाफ केस लडूंगा. वहीं सोनम और राज कुशवाहा के अफेयर पर गोविंद ने कहा कि राज और सोनम का कोई अफेयर नहीं था.

सऊदी अरब से संबंधित एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें ये दावा किया गया है कि सऊदी अरब ने भारत सहित 14 देशों के नागरिकों के लिए ब्लॉक वर्क वीजा जारी करने पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है.

विभिन्न देशों में भेजे गए प्रतिनिधिमंडल की पीएम मोदी ने मंगलवार शाम को नई दिल्ली के 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर मेजबानी की. इस प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न दलों के सांसद, पूर्व सांसद और राजनयिक थे. जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की स्थिति की वकालत की.

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने तीर्थराज पुष्कर में वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत जनसभा को संबोधित किया. मेला ग्राउंड में आयोजित इस सभा में उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल मां गंगा के सम्मान का नहीं, बल्कि भारत की हर नदी और जल स्रोत के प्रति सम्मान का प्रतीक है.

जलालपुर तहसील में तैनात कानूनगो मयाराम यादव को लोकायुक्त ने अंतिम नोटिस जारी किया है. यह कार्रवाई एक शिकायत के बाद की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि मयाराम यादव ने अपनी आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है.

सृष्टि रघुवंशी ने भाई की लाश मिलने के कुछ दिनों के बाद ही कई रील्स शेयर किये. जिसमें कई प्रमोशनल कंटेंट भी थे. एक वीडियो में वह इंदौर के एक मसाज पार्लर का प्रमोशन करते भी नजर आ रही थी. जिसके बाद लोगों ने सृष्टि को ट्रोल करना शुरू कर दिया. पिछले 24 घंटों में सृष्टि ने भाई से जुड़े हुए 9 वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किये हैं.

लॉस एंजिल्स में अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों की छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर नेशनल गार्ड की तैनाती के बाद स्थिति और भड़क गई है. गवर्नर गैविन न्यूसम और स्थानीय नेताओं ने इस कदम का विरोध किया है.

लॉस एंजिल्स हिंसा के दौरान रिपोर्टिंग कर रहे एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को गोली लग गई. हालांकि ये गोली रबर की थी. इस हादसे में नाइन न्यूज की अमेरिकी संवाददाता लॉरेन टोमासी घायल हो गई.

मिर्जापुर में अदाणी पावर 1600 मेगावाट का कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट लगाने जा रही है. इस प्लांट से यूपी को 1500 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जाएगी. अनुमान है कि इससे अगले 25 वर्षों में राज्य को करीब 2958 करोड़ रुपये की सीधी बचत होगी.

हनीमून के बहाने मेघालय ले जाकर पत्नी सोनम ने राजा रघुवंशी की सुपारी देकर हत्या कराई. 17 दिन बाद मर्डर मिस्ट्री सुलझी. पुलिस ने सोनम के अलावा 3 हत्यारों को भी गिरफ्तार कर लिया है.