Krishna Janmashtami: पूरे देश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. लोग एक दूसरे को जन्माष्टमी की बधाई दे रहे हैं. इसमें भारतीय क्रिकेटर भी अछूते नहीं है. भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े क्रिकेटरों ने भी देश को बधाई दी है. बधाई देने वालों में वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, वीवीएस लक्ष्मण और सुरेश रैना जैसे पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट पर जन्माष्टमी को लेकर कोई पोस्ट नहीं की गई.
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीसीसीआई के पूर्व सचिव और वर्तमान में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने भी देश को बधाई दी. उन्होंने लिखा,
“भगवान कृष्ण की शिक्षाएं हमें उद्वेश्यपूर्ण जीवन जीने, करुणा से नेतृत्व करने और ईमानदारी से आचरण की प्रेरणा दें. आपको और आपके पूरे परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं”
वीरेंद्र सहवाग ने भी दी शुभकामनाएं
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भगवान कृष्ण की दिव्य उपस्थिति आपकी आत्मा को असीम प्रेम और आंतरिक शांति के लिए जागृत करे.” सहवाग ने भगवान कृष्ण की एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह अपने सखाओं के साथ मटकी तोड़ते नजर आ रहे हैं.
दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने ट्वीट कर दी बधाई
पूर्व कप्तान और दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले ने एक्स पर लिखा, “कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ दिन पर, शांति, आनंद और भक्ति हमारे दिलों और घरों को भर दे.”
वीवीएस लक्ष्मण और वेंकटेश प्रसाद ने तस्वीर शेयर कर दी शुभकामनाएं
अपनी कलात्मक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे वीवीएस लक्ष्मण ने एक्स पर लिखा, “आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं, भगवान कृष्ण आपके जीवन को प्रेम, आनंद और समृद्धि से भर दें.” लक्ष्मण ने भगवान श्रीकृष्ण की बांसुरी बजाते हुए तस्वीर भी शेयर की है.
पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने ‘एक्स’ पर कृष्ण और राधा की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “आपको कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं.” जय श्री राधे कृष्णा.
ये भी पढ़ें- Asia Cup 2025: Shubman Gill पर मंडराया टीम से बाहर होने का खतरा, इन स्टार्स की एंट्री बढ़ा सकती है मुश्किल
सुरेश रैना ने ने माखन खाते हुए तस्वीर शेयर की
बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज रहे सुरेश रैना ने लिखा, “जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं. श्री कृष्ण का आशीर्वाद आपके जीवन में प्रेम, आनंद और सद्भाव लाए. आइए भक्ति की भावना और धर्म के शाश्वत संदेश का जश्न मनाएं.” रैना ने भी श्रीकृष्ण की माखन खाते हुए तस्वीर शेयर की है.
– भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





