Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Year Ender 2024: साल 2024 को 'चुनाव का साल' कहा गया, क्योंकि दुनिया के कई प्रमुख देशों में चुनाव हुए, जिनमें बांग्लादेश, ब्राजील, भारत, और अमेरिका शामिल हैं. यह वर्ष पारंपरिक राजनीतिक दलों के लिए कठिन साबित हुआ, क्योंकि बढ़ती कीमतें, सांस्कृतिक मुद्दे और राजनीतिक असंतोष के कारण कई देशों में सरकारों को बदलाव का सामना करना पड़ा.

महाकुंभ के दौरान पुलिस पूरे मेला क्षेत्र में 2,750 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करेगी. इसमें आधे से ज्यादा एआई लाइसेंस युक्त कैमरे भी शामिल हैं.

Year Ender 2024: साल 2024 में विश्व शांति के लिहाज से निराशाजनक घटनाएं घटीं, जैसे रूस-यूक्रेन युद्ध का जारी रहना, इजरायल-हमास संघर्ष का और अधिक भीषण होना, इजरायल-हिजबुल्लाह तनाव का बढ़ना, सीरिया में गृहयुद्ध का पुनरुत्थान, और इजरायल-ईरान के बीच सीधे सैनिक टकराव. इन घटनाओं ने वैश्विक संकट की आशंका को और बढ़ा दिया, जिससे भविष्य में एक बड़े युद्ध का खतरा महसूस होने लगा.

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने ग्लोबल कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए अपने निरंतर प्रयासों पर जोर दिया. पिछले कुछ वर्षों में एयरपोर्ट ने 20 से ज्यादा एक्सक्लूसिव इंटरनेशनल डेस्टिनेशन को शामिल किया है.

दूसरा दिन है जब प्रियंका गांधी खास संदेश से बना बैग लेकर पहुंची हैं. एक दिन पहले वो फिलिस्तीन के समर्थन वाला हैंडबैग लेकर पहुंची थीं. जिसमें उनका फिलिस्तीन प्रेम दिखाई दिया था.

विधायक पल्लवी पटेल ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के फैसले के बाद न‍ियमावली बनाई है, इसमें किसी प्रकार का बदलाव संभव नहीं है.

इजरायली सेना ने 1967 के छह दिवसीय युद्ध में गोलान हाइट्स पर कब्जा कर लिया था. यह युद्ध इजरायल और अरब मुल्कों के बीच लड़ा गया था. सीरिया में बदले हालात के कारण इजरायल वहां आबादी बढ़ाएगा.

प्रयागराज में सबसे बड़े मानवीय समागम 'महाकुंभ 2025' का आयोजन होने जा रहा है. इस दिशा में यूपी जल निगम, नगरीय ने प्रयागराज के सलोरी में जियो ट्यूब तकनीक आधारित ट्रीटमेंट प्लांट लगाया है.

मास्टरकार्ड इकोनॉमिक्स इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट में भारत को सबसे तेजी से बढ़ने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में दर्शाया गया है. हमारी अनुमानित जीडीपी वृद्धि 6.6% और उपभोक्ता खर्च 2025 में 6.2% रहने का अनुमान है.

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने 2025 बैंकिंग आउटलुक में बताया कि सरकार द्वारा किए जा रहे सुधारों और अर्थव्यवस्था की तेज आर्थिक गति से भारत का बैंकिंग सेक्टर मजबूत हो रहा है.