Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


धमकी के बाद स्कूल प्रशासन ने एहतियातन सभी बच्चों को घर भेज दिया है. धमकी की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारी फौरन मौके पर पहुंचे.

दूसरे टेस्ट मैच में मिली हार के बाद रोहित शर्मा ने कहा कि लेकिन किसी खिलाड़ी का सिर्फ़ एक मैच के प्रदर्शन पर आंकलन करना सही नहीं है. हम किसी भी खिलाड़ी के खेलने के विकल्प को खुला रखते हैं क्योंकि हम मैच जीतना चाहते हैं और अगर इसके लिए हमें बदलाव करना होगा तो हम करेंगे.

फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन (एफआईईओ) के अध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा है कि 2023 में 15 प्रतिशत सालाना की वृद्धि दर हासिल करने के बाद भारत का हार्डवेयर निर्यात आने वाले समय में तेजी से बढ़ने को तैयार है.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी ने रविवार को विधिवत केदार बाबा के शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ से चारधाम यात्रा का ऐलान कर दिया है. उत्तराखंड में लंबे समय से चारधाम शीतकालीन यात्रा को लेकर आवाजें उठती रही हैं.

चाईबासा रेंज के डीआईजी मनोज रतन चोथे ने स्वीकार किया है कि किसी वारदात को अंजाम देने आए पीएलएफआई के कमांडर को ग्रामीणों द्वारा मारे जाने की सूचना है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ऑस्ट्रेलिया की एडिलेड ओवल में जीत के साथ आईसीसी WTC की रैंकिंग में फिर से पहले स्थान पर पहुंच गया है. वहीं भारत तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका श्रीलंका को मात दे देता है तो वो नंबर वन बन सकता है.

आईआईएम और आईएसबी के प्रोफेसर्स द्वारा तैयार किए गए पेपर में कहा गया कि 2016 में लॉन्च हुए यूपीआई से देश के फाइनेंशियल सेक्टर में बड़ा बदलाव लाया है.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को BGT के दूसरे टेस्ट मैच में 10 विकेट से हराकर श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर दिया है. कंगारूओं को जीत के लिए केवल 19 रनों का टारगेट दिया था जिसको मेजबान टीम ने बगैर विकेट खोए हासिल कर लिया. 

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में होने वाले 'महाकुंभ 2025' में शामिल होने के लिए सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया जा रहा है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया.

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई. 2014 में 30 से बढ़कर, राज्य में अब 86 मेडिकल कॉलेज हैं.