Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


व्हिटेकर ने नवंबर 2018 और फरवरी 2019 के बीच पहले ट्रंप प्रशासन के कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल के रूप में कार्य किया था. इसके अलावा व्हिटेकर आयोवा के दक्षिणी जिले के पूर्व अमेरिकी अटॉर्नी भी हैं और आयोवा विश्वविद्यालय से स्नातक हैं.

भारत के प्रतिष्ठित सार्वजनिक प्रसारक दूरदर्शन ने ओटीटी क्षेत्र में कदम रख लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने राष्ट्रीय सार्वजनिक प्रसारक प्रसार भारती के ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘Waves’ को लॉन्च किया.

ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने सोशल मीडिया कंपनियों पर कड़ा नियंत्रण लगाने का फैसला किया है, जिसके तहत 16 वर्ष से कम उम्र के नागरिकों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से रोकने में नाकाम रहने पर उन पर करोड़ों डॉलर का जुर्माना लगाया जाएगा.

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने एयरलाइनों को निर्देश दिया है कि वे यात्रियों को किसी भी तरह की देरी की सूचना तुरंत दें और तीन घंटे से अधिक देरी वाली उड़ानों को रद्द करें, ताकि यात्रियों को असुविधा न हो.

कनाडा के रोजगार मंत्री रैंडी बोइसोनॉल्ट ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. कहा जा रहा है कि अब बोइसोनॉल्ट अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को साफ करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे.

ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव (GTRI) की एक लेटेस्ट रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत का सेवा निर्यात 2030 तक वस्तु निर्यात से आगे निकल जाएगा. वित्त वर्ष 2030 तक सेवा निर्यात 618.21 बिलियन डॉलर पहुंचने का अनुमान है.

केंद्रीय मंत्री ने वैश्विक मृदा कांफ्रेंस 2024 को संबोधित करते हुए बताया कि रासायनिक उर्वरकों पर बढ़ती उपयोग और निर्भरता, प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और अस्थिर मौसम ने मिट्टी पर दबाव डाला है.

एक बयान में कहा गया है कि नई सदस्यता में यह उछाल भारतीय अर्थव्यवस्था के संगठित क्षेत्र में बढ़ते रोजगार अवसरों के कारण है. सितंबर 2024 में जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग 59.95 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा.

भारत में एप्पल के पहले से ही दो स्टोर दिल्ली और मुंबई में स्थित हैं. इन दोनों ही स्टोर को कंपनी ने भारत में 2023 में खोला था. वहीं, कंपनी 2017 से भारत में आईफोन का निर्माण कर रही है.

केंद्रीय बजट 2024-25 में एमएसएमई मंत्रालय को 22,137.95 करोड़ रुपये आवंटित किए गए, जो पिछले वित्त वर्ष से 41.6 प्रतिशत अधिक है.