Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


Delhi Air Pollution: दिल्ली समेत पूरे NCR में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है. इस खतरे से बचने के लिए हमें अपनी लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने होंगे.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. महिला आयोग द्वारा उन्हें फिर से नोटिस जारी किया जा रहा है.

भारत ने बुधवार को यहां फाइनल में चीन के खिलाफ कड़े मुकाबले में 1-0 की जीत के साथ महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी 2024 का खिताब सुरक्षित कर लिया. तीसरे क्वार्टर में दीपिका के निर्णायक बैक-हैंड स्ट्राइक ने अंतर पैदा किया.

अपने कॉर्पोरेट जैवविविधता संरक्षण कार्यक्रम "तमुरा" के तहत क्रास्नोयार्स्क क्षेत्र के उत्तर में 2024 में पांच खोजी मिशनों को अंजाम देने वाली रूस की तेल कंपनी रोसनेफ्ट ने वहां चिड़ियों की 60 दुर्लभ प्रजातियों की खोज की है.

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की लंबे समय से यह मांग करते आए हैं कि रूस के अंदर लक्ष्यों को भेदने के लिए कीव को आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम (एटीएसीएमएस) का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए. एटीएसीएमएस 300 किमी मारक क्षमता है.

पाकिस्तान में 22 नवंबर से 3 दिसंबर, 2024 तक होने वाले चौथे टी20 ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप से भारत के हटने के बाद, कप्तान दुर्गा राव टोमपाकी ने टीम की भावना को व्यक्त किया.

झारखंड विधानसभा चुनाव के आखिरी और सेकेंड फेज में बुधवार को 12 जिलों की 38 सीटों पर वोटिंग शाम पांच बजे खत्म हो गई. शाम 5 बजे तक वहां 67.59% वोटिंग हुई.

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि  मंगलवार (19 नवंबर) को, “आतंकियों ने बन्नू जिले के मालीखेल क्षेत्र में एक संयुक्त चेक पोस्ट पर हमला करने का प्रयास किया. एक आत्मघाती विस्फोट के कारण चेकपोस्ट की दीवार और आस-पास का बुनियादी ढांचा ढह गया.

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े मीरापुर में 36.77 प्रतिशत, कुंदरकी 41.01, गाजियाबाद 20.92, खैर 28.80, करहल 32.29, सीसामाऊ 28.50, फूलपुर 26.67, कटेहरी 36.54, मझवां में 31.68 प्रतिशत मतदान हुआ है.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में आज दूसरे और आखिरी चरण के लिए मतदान जारी है. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और गिरिडीह जिले की राजधनवार सीट से प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने मतदान के बाद विश्वास जताया कि इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी 51 से अधिक सीटें हासिल कर सरकार बनाएंगे.