Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की है.

Maharashtra Assembly Elections 2024: मुंबई भाजपा अध्यक्ष और बांद्रा वेस्ट के विधायक आशीष शेलार ने भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर वोट डाला.

Maharashtra Assembly Elections 2024: RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत नागपुर स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे. पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर जोर दिया.

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए प्रदेश की सभी 288 विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट (नांदेड़) पर हो रहे उपचुनाव के लिए बुधवार को सुबह सात बजे से मतदान जारी है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा.

साहिबगंज जिले के बरहेट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बतौर झामुमो प्रत्याशी तीसरी बार मैदान में हैं. उनका मुकाबला आजसू छोड़कर भाजपा में आए प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम से है.

अजमेर का होटल 'खादिम' अब होटल अजयमेरू होगा. इसके लिए टूरिज्म डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर दिया है. विभाग ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश के बाद ये आदेश जारी किए. 

हिमाचल प्रदेश के मंडी के जेल रोड स्थित मस्जिद को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से मंडी शहर के सेरी चाननी पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार, स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग सहित वक्फ बोर्ड के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया.

झारखंड में 20 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में सोरेन परिवार के चार सदस्यों हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, सीता सोरेन और बसंत सोरेन की सियासी किस्मत दांव पर लगी है.

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. इस उपचुनाव में कुल 90 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं. जबकि, नौ विधानसभा क्षेत्र में 34,35,974 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

एएसपी अंतर सिंह कनेश ने बताया कि गांव में शांति बहाल हो चुकी है, लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात है. आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द होगी. सभी संवेदनशील स्थानों पर बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है.