Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


केरल की शीर्ष भाजपा नेता शोभा सुरेंद्रन ने शनिवार को मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को राज्य का सबसे बड़ा डॉन बताया. शोभा सुरेंद्रन ने कहा, "सीएम विजयन ने साफ कहा है कि वह केरल में मेरी मौजूदगी नहीं चाहते.

बांए हाथ के स्पिनर रवींद्र जडेजा (52 रन पर 4 विकेट) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (63 रन पर 3 विकेट) ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए वानखेड़े स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत के लिए जीत की उम्मीद जगा दी.

भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा कि झारखंड के CM Hemant Soren कमाल के जादूगर हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच साल को वह सात साल भी कर देते हैं और पांच साल को वह दो महीना भी कर देते हैं.

आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) शनिवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) के घर पहुंची और उन्होंने द्वारका इलाके से बोतल में भरकर लाया गया गंदा पानी सीएम आवास के गेट पर डाल दिया.

यह क्षेत्र कभी अलगाववादी भावनाओं का केंद्र था और आतंकवादी इस क्षेत्र में खुलेआम घूमते थे. धीरे-धीरे सुरक्षा बलों ने इन इलाकों से आतंकवाद को खत्म करने में कामयाबी हासिल की. ​​

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया (CM Siddaramaiah) ने अधिकारियों को वक्फ भूमि मुद्दों से संबंधित किसानों को भेजे गए सभी नोटिस तुरंत वापस लेने का निर्देश जारी किया है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि किसानों को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

मध्य प्रदेश में गोवर्धन पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा हैं. मुख्य समारोह राजधानी भोपाल के रवींद्र भवन में हुआ. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने खेती करने वाले किसानों की ही तरह गौपालकों को भी क्रेडिट कार्ड की सुविधा देने का ऐलान किया है.

शिवसेना यूबीटी के सांसद अरविंद सावंत ने शिवसेना की नेता शाइना एनसी पर दिए अपने बयान के लिए माफी मांग ली है. उन्होंने एक बयान में कहा, मैंने अपने 55 साल के राजनीतिक करियर में कभी भी महिलाओं का अपमान नहीं किया. मेरे बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है

दिल्ली सरकार द्वारा बस मार्शल की बहाली प्रदूषण से लड़ने के लिए किए जाने पर एक बार फिर एलजी और दिल्ली सरकार के बीच रार ठनती दिखाई दे रही है. दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना की तरफ से मुख्यमंत्री आतिशी के नाम एक पत्र लिखा गया है.

सपा प्रत्याशी नसीम सोलंकी ने दीपावली पर शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की थी. उन्होंने वहां दीप भी जलाए थे. इससे ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी खफा हो गए और फतवा जारी कर दिया.