Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital




भारत एक्सप्रेस


मूर्ख लोगों ने इंदिरा गांधी के नाम पर कैंटीन का नाम रखे जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया. जब तक उन्हें बुरी तरह से पीटा नहीं जाएगा, तब तक वे इंदिरा गांधी की महानता को नहीं समझ पाएंगे

भारत वित्त वर्ष 2025-26 में 1.15 बिलियन टन का रिकॉर्ड कोयला उत्पादन हासिल करने की राह पर है. यह जानकारी शनिवार को आई एक रिपोर्ट में दी गई.

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में मानसून ने दस्तक दे दी है और अब मौसम विभाग (IMD) ने 6 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 6 जुलाई को दोपहर, शाम और रात में गरज-चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है.

वाशिंगटन फ्रीडम ने मेजर लीग क्रिकेट-2025 (एमएलसी) के 26वें मैच में जीत दर्ज की, इस मुकाबले में बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बाद सिएटल ओकार्स को आठ विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा.

जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज ने टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रक्षा सहयोग को बढ़ाने, क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और नियम-आधारित वैश्विक व्यवस्था को समर्थन देने पर विचारों का आदान-प्रदान किया.

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने मुंबई में बताया कि भारत का एमएसएमई क्षेत्र देश की जीडीपी में 30.1% का योगदान दे रहा है और अब तक 28 करोड़ लोगों को रोजगार दे चुका है. उद्यम और उद्यम सहायता पोर्टलों के माध्यम से करोड़ों सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम औपचारिक अर्थव्यवस्था से जुड़ रहे हैं.

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 13 जुलाई से तीन दिवसीय दौरे पर चीन जाएंगे, जहां वे शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भाग लेंगे. यह उनकी गलवान घाटी झड़प के बाद पहली चीन यात्रा होगी, जो भारत-चीन संबंधों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है.

इस साल के अंत में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है साथ ही सीएम फेस को लेकर भी चर्चाएं होने लगी हैं.

सौरभ भारद्वाज ने दिल्लीवालों को बधाई देते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने अपनी एकजुटता के जरिए भाजपा सरकार के कई तुगलकी फरमानों को वापस लेने के लिए मजबूर किया है. जब पुरानी गाड़ियों को पेट्रोल पंपों पर ईंधन देने पर रोक लगाने की बात कही जा रही थी, तब भाजपा सरकार के मंत्री उछल-उछल कर कह रहे थे कि किसी पुराने वाहन को छोड़ा नहीं जाएगा.

सावन का महीना हिंदू धर्म में बहुत ही खास माना जाता है क्योंकि यह भगवान शिव का प्रिय महीना होता है. इस महीने में भक्त बड़ी श्रद्धा से भोलेनाथ की पूजा करते हैं, व्रत रखते हैं और उनसे खुशहाली की प्रार्थना करते हैं