Mansi Negi
भारत एक्सप्रेस
West Bengal Election : बंगाल की जनता का असली मूड क्या है? देखिये ग्राउंड रिपोर्ट
पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच भारत एक्सप्रेस की ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय जनता की राय सामने आई। लोगों ने ममता बनर्जी, बीजेपी को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। संवाददाता रोहित पोखरियाल ने क्षेत्र का चुनावी माहौल और जनमत विस्तार से दिखाया।
CM Mamata पर जमकर बरसे Yogi, West Bangal में संबोधित किए सभा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बंगाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। योगी ने जनता से परिवर्तन और बेहतर शासन के लिए समर्थन की अपील की। इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति में सियासी हलचल और तेज हो गई है और आगामी चुनाव को लेकर माहौल और गर्म होता जा रहा है।
IPL 2026 : Rajasthan ने जीता टॉस, Hyedrabad कर रही है पहले बल्लेबाजी
IPL 2026 में आज एक बार फिर मैदान पर रोमांच चरम पर होगा! क्या आज वैभव अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों के स्टंप उखाड़ेंगे, या फिर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की ओपनिंग जोड़ी मैदान पर चौकों-छक्कों की बारिश करेगी? इस वीडियो में हम करेंगे आज के मैच का पूरा विश्लेषण— पिच रिपोर्ट, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और वो 'Key Battles' जो मैच का रुख बदल सकती हैं। क्या वैभव का जलवा बरकरार रहेगा? अपनी राय कमेंट में बताएं!
Noida Protest : सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर मजदूरों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस की गांड़ी फूंकी ।
ये नजारा जो आप देख रह हैं वो किसी जंग के मैदान का नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की हाईटेक सिटी नोएडा का हैं जहां आज मजदूरों ने वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर सड़कों पर जोरदार प्रदर्शन कर चक्काजाम कर दिया। इसका असर नोएडा के सेक्टर 62 से लेकर फेज़ 2 दिखा। जहां प्रदर्शनकारी मजदूर ज्यादा ही उग्र हो गए और उन्होंने एक पुलिस जीप में तोड़फोड़ की है।
Samrat Chaudhary के घर सियासी मंथन, कौन बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री?
बिहार की राजनीति में इस वक्त हलचल तेज है। नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर NDA में लगातार बैठकों का दौर जारी है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के घर हुई बड़ी बैठक में जदयू और भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। 14 अप्रैल को पटना में अहम बैठक के दौरान नए नेता का चयन किया जाएगा। इसके बाद NDA की संयुक्त बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान संभव है। सूत्रों के मुताबिक, शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री और कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। आने वाले 48 घंटे बिहार की राजनीति के लिए बेहद अहम माने जा रहे हैं।
West Bengal में CM Yogi की चुनावी हुंकार, जानिए क्या कुछ कहा ?
बांकुरा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "कुछ दिन पहले ही बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हमने इसका विरोध किया लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी चुप रहीं। उन्हें डर था कि अगर उन्होंने कुछ कहा, तो वे अपना मुस्लिम वोट खो सकती हैं। मैं आपसे अपील करने आया हूं: कांग्रेस, लेफ्ट और TMC को आने वाली पीढ़ी को मैनिपुलेट करने की इजाज़त न दें। ये लोग यहां दुर्गा पूजा और नवरात्रि के जश्न के दौरान रुकावट डालते हैं। हमें अब इसे स्वीकार नहीं करना चाहिए, हमें इसे बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। यह हम सभी के लिए बंगाल को उसकी पुरानी शान वापस दिलाने के लिए मिलकर काम करने का सबसे अच्छा समय है...
IPL 2026 : KKR और LSG के बीच आज भिड़ंत, जानें प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट
आज Kolkata Knight Riders (KKR) और Lucknow Super Giants (LSG) के बीच IPL 2026 का मुकाबला कोलकाता के Eden Gardens में खेला जा रहा है। यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है—KKR जीत की तलाश में है, जबकि LSG अच्छे फॉर्म में नजर आ रही है।
Assembly Elections 2026 : असम केरल वोटिंग में जबरदस्त इजाफा, क्या बदलेगी सरकार ?
Assam Kerala Voting: दो राज्यों असम और केरल और एक केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कराए जा रहे हैं। दोनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में एक ही चरण में मतदान कराए जा रहे हैं। असम में 126, केरल की 140 और पुदुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है।
Kerala Election 2026 : तिरुवनंतपुरम से Kannur तक Kerala में 140 सीटों पर Voting आज
Kerala Election 2026: तिरुवनंतपुरम से Kannur तक Kerala में 140 सीटों पर Voting आज | Bharat Express केरल में 140 सीटों पर वोटिंग होगी. एलडीएफ हैट्रिक के लिए तैयार है, जबकि कांग्रेस और भाजपा सत्ता के समीकरण बदलने का दावा कर रहे हैं...
Vande Mataram गाने को लेकर उबलीं कांग्रेस पार्षद Fauzia sheikh-Rubina khan, मुसलमान किसी से डरता.
Vande Mataram गाने को लेकर उबलीं कांग्रेस पार्षद Fauzia sheikh-Rubina khan, मुसलमान किसी से डरता...| मध्य प्रदेश के इंदौर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नगर निगम की बजट बैठक के दौरान जमकर हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक, बैठक के दौरान ‘वंदे मातरम’ गाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया।बताया जा रहा है कि पार्षद फौजिया शेख और रुबीना खान ने ‘वंदे मातरम’ गाने से इंकार कर दिया, जिसके बाद बैठक में मौजूद अन्य सदस्यों ने इसका विरोध किया और माहौल गरमा गया।जब इस मामले पर रुबीना खान से बात की गई, तो उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यह फैसला किसी विवाद के लिए नहीं था, बल्कि उनकी अपनी व्यक्तिगत सोच और कारणों पर आधारित था।इस घटना के बाद निगम की बैठक में कुछ देर के लिए कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, इस मुद्दे को लेकर अब सियासत भी तेज हो गई है |







