Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


ओवैसी की पार्टी के प्रत्याशी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी पर “बी टीम” होने का आरोप लगाते हुए राजनीतिक हलचल तेज कर दी है। प्रत्याशी का कहना है कि राज्य की मौजूदा राजनीति में जनता के असली मुद्दों को नजरअंदाज किया जा रहा है और सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए फैसले लिए जा रहे हैं। इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। देखिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की उनसे खास बातचीत।

AAP के Deputy Leader पद से हटाए जाने के बाद पहली बार संसद में राघव चड्ढा ने अपनी बात रखी. देखिए संसद में राघव चड्ढा ने क्या कहा और इस बयान के क्या मायने हैं.

PM Modi का Karnataka के Mandya में हुआ Grand Welcome, लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे प्रधानमंत्री Narendra Modi आज कर्नाटक के दौरे पर हैं, जहां मांड्या में उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री के इस दौरे को राजनीतिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रमों और जनसभाओं के जरिए कर्नाटक में पार्टी की स्थिति को मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। मांड्या में उमड़ी भीड़ ने इस दौरे को और भी खास बना दिया।

पश्चिम बंगाल की राजनीति को लेकर कांग्रेस नेता ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने धर्म के नाम पर होने वाले कथित बंटवारे और राजनीतिक इस्तेमाल पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनके अनुसार राज्य में कई बार धार्मिक भावनाओं को राजनीति से जोड़कर माहौल को प्रभावित करने की कोशिश की जाती है।सुनिए इस पूरे मामले पर हमारे संवाददाता अतुल यादव की कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी से ये खास बातचीत।

महिला आरक्षण बिल को लेकर Himanta Biswa Sarma का बयान सामने आते ही सियासत गरमा गई है। उनके इस बयान पर विपक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और इसे महिलाओं के मुद्दों से जोड़कर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं समर्थक इसे एक राजनीतिक दृष्टिकोण बता रहे हैं।

अमित शाह ने Mamata Banerjee के गुंडों को दिया सीधा अल्टीमेटम। पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल गरमाता जा रहा है। पश्चिम बर्धमान में आयोजित एक जनसभा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य में कथित भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दों को लेकर सवाल उठाए और जनता से बदलाव की अपील की। उन्होंने क्या कुछ कहा सुनिए

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री Narendra Modi ने अपने संबोधन में एक खास पल पर माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के चलते लोगों को जो असुविधा हुई, उसके लिए वे खेद व्यक्त करते हैं। पीएम मोदी ने इस प्रोजेक्ट को देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने वाला बड़ा कदम बताया और कहा कि इससे यात्रा आसान होने के साथ-साथ आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

बिहार में Samrat Choudhary के ‘राजतिलक’ को लेकर Shivraj Singh Chouhan ने पूरी कहानी सामने रखी। उन्होंने बताया कि किस तरह पार्टी के भीतर रणनीति और नेतृत्व के फैसलों के चलते यह जिम्मेदारी सौंपी गई। उनके बयान के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और इसे बीजेपी के अंदर बड़े बदलाव के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

दीदी को लेकर उनके समर्थकों में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। जगह-जगह रैलियों और नारों के बीच समर्थक अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस पूरे माहौल ने राजनीतिक हलचल को और तेज कर दिया है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या आने वाले समय में कोई बड़ा राजनीतिक खेल होने वाला है, जिससे सत्ता समीकरण बदल सकते हैं।देखिए इस पूरे मामले को लेकर हमारे संवाददाता रोहित पोखरियाल की ये खाल रिपोर्ट।

हुमायूं कबीर को लेकर गृह मंत्री Amit Shah ने तीखा हमला बोला है। अपने बयान में उन्होंने कबीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें किसी खास एजेंडा से जुड़ा बताया। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। माना जा रहा है कि यह मुद्दा आने वाले समय में और बड़ा राजनीतिक रूप ले सकता है।