Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर बने अवैध धार्मिक ढांचों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में उधम सिंह नगर जिले में सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर हटा दिया। प्रशासन का कहना है कि जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था और पहले नोटिस देकर संबंधित पक्ष से दस्तावेज मांगे गए थे, लेकिन वैध कागजात पेश नहीं किए गए। इसके बाद कार्रवाई की गई। आइए देखते हैं ये रिपोर्ट...

अमेरिका-चीन में फिर अनबन की खबर सामने आई है. आपको बता दें एक बार दोनों देशों के बीच विवाद छिड़ गया है और ये विवाद किसी नए मुद्दे पर नही बल्की वहीं पुराने मद्दे पनामा नहर को लेकर है. अब पनामा कनल का विवाद क्या है क्यों यह सुर्खियों में है चीन से इसका क्या संबंध है अमेरिका क्या चाहता है, नय अपडेट क्या है आज हम आपको इसके बारे में इसी वीडियो में बताएंगे...

आतंकवाद को पनाह देने वाला पाकिस्तान एक बार फिर भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी कर रहा है। वही पाकिस्तान, जिसने हालिया सैन्य तनाव के दौरान युद्धविराम की अपील की थी, अब सिंधु जल संधि को लेकर भारत को धमकी दे रहा है...

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने संगरूर में 9.50 करोड़ रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान करते हुए कहा कि अब पंजाब में हर खेल के लीग मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने खेलों के लिए रिकॉर्ड 1,790 करोड़ रुपये का बजट भी तय किया है। जानिए इस फैसले से खिलाड़ियों को क्या फायदा होगा।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री Sheikh Hasina ने निर्वासन में रहते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि वह इसी साल बांग्लादेश लौटेंगी। शेख हसीना का कहना है कि उनकी वापसी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि लोकतंत्र, कानून के शासन और लोगों के राजनीतिक अधिकारों की बहाली के लिए होगी। उन्होंने अपने खिलाफ चल रहे मामलों, अवामी लीग पर प्रतिबंध, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और भारत में अपने जीवन को लेकर भी खुलकर बात की।

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव चरम पर पहुंच गया है। हवाई हमले, पलटवार और डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी ने दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। क्या दोनों देशों के बीच युद्ध छिड़ सकता है? अगर शांति समझौता टूटता है तो मामला कहां जाएगा? संयुक्त राष्ट्र, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय और तीसरे देश की मध्यस्थता जैसे सभी विकल्पों को इस वीडियो में विस्तार से समझिए।

बंगाल में जबसे सत्ता परिवर्तन हुआ है तबसे राजनतिक बयान देखने को मिल रहे हैं। अब भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने TMC और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि यदि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियां जारी रहीं तो भविष्य में TMC का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

पुणे के चर्चित रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जो किसी फिल्मी साजिश से कम नहीं लगते। लेकिन इस कहानी का सच कहीं ज्यादा खौफनाक है… क्योंकि यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि एक ठंडी, सुनियोजित और कई दिनों तक रची गई साजिश थी।

भारत ने रक्षा क्षेत्र में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। DRDO द्वारा विकसित VSHORADS एयर डिफेंस सिस्टम का पोखरण में सफल परीक्षण किया गया। यह आधुनिक मिसाइल प्रणाली "Hit-To-Kill" तकनीक से लैस है, जो सीधे लक्ष्य से टकराकर उसे नष्ट कर देती है।

बिहार के भोजपुर जिले में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भरत ने आत्मसमर्पण कर दिया था, जबकि पुलिस का दावा अलग है। बढ़ते जनाक्रोश और राजनीतिक दबाव के बीच सरकार ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। आखिर सच क्या है? जानिए इस रिपोर्ट में।