Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में लोगों से स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की अपील की. पीएम मोदी ने कहा कि गर्मी में पर्याप्त पानी पीना और सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. उन्होंने आम पन्ना, लस्सी, छाछ, सत्तू शरबत, कोकम शरबत और बेल पना जैसे पारंपरिक भारतीय पेयों का जिक्र करते हुए इनके स्वास्थ्य लाभ बताए. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये पेय शरीर को ठंडक देने के साथ ऊर्जा भी प्रदान करते हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से कृत्रिम और डिब्बाबंद पेयों की बजाय देसी पेयों को अपनाने की सलाह दी

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से पहले ही परेशान आम आदमी को अब सीएनजी ने भी जोर का झटका दे दिया है। जो लोग अब तक यह सोचकर राहत महसूस कर रहे थे कि चलो पेट्रोल-डीजल से सस्ता विकल्प मिल गया है, उनके लिए अब हालात तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में मंगलवार, 26 मई को सीएनजी के दामों में एक बार फिर बड़ा इजाफा कर दिया गया है और इस बार बढ़ोतरी सीधे 2 रुपये प्रति किलोग्राम की है।

अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम लागू है, बातचीत भी जारी है, लेकिन हालात अब भी पूरी तरह सामान्य नहीं हुए हैं. दोनों देशों के बीच अविश्वास और तनाव लगातार बना हुआ है. इसी तनाव के बीच सोमवार को एक बार फिर दक्षिणी ईरान और होर्मुज स्ट्रेट के आसपास हालात बिगड़ते दिखाई दिए, जब अमेरिकी सेना ने ईरानी मिसाइल लॉन्च ठिकानों और कुछ जहाजों पर हमला किया. अमेरिकी सेंट्रल कमांड यानी CENTCOM ने इस कार्रवाई को आत्मरक्षा में उठाया गया कदम बताया है.

वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत को लेकर उनके लाखों भक्त चिंतित हैं। पिछले कई दिनों से उनकी रात्रि पदयात्रा और नियमित दर्शन बंद हैं। जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य कारणों की वजह से उनकी गतिविधियों में बदलाव किया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों से भक्त वृंदावन पहुंच रहे हैं, लेकिन दर्शन न होने से कई श्रद्धालु भावुक और मायूस दिखाई दिए। हालांकि भक्तों का विश्वास कायम है और सभी महाराज जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आश्रम से जुड़े लोग भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

मुंबई के मीरा रोड इलाके में बकरीद से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। एक सोसाइटी में बकरों को रखने को लेकर हिंदू समाज के लोगों ने बिल्डिंग के बाहर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक बकरों को सोसाइटी से बाहर नहीं निकाला जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस प्रदर्शन में बजरंग दल के सदस्य भी शामिल बताए जा रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आखिर क्या है पूरा मामला? देखिए इस रिपोर्ट में।

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में प्रशासन ने सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। हजरतनगर गढ़ी और कस्बा सिरसी क्षेत्र में सरकारी झील और कृषि भूमि पर बनी अवैध मजार पर बुलडोजर चलाया गया।

IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के खराब प्रदर्शन के बाद टीम में बड़े बदलावों की चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच रविचंद्रन अश्विन का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने मजाकिया अंदाज में एमएस धोनी को CSK का अगला हेड कोच बनाने की बात कही। क्या IPL 2026 के बाद धोनी नई भूमिका में नजर आएंगे? जानिए पूरी कहानी इस वीडियो में।

राजस्थान के नागौर में अवैध बजरी माफिया का खौफनाक चेहरा सामने आया है। तेज रफ्तार डंपर ने पहले स्कूटी और फिर एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। आरोपी चालक ने भागने के दौरान एक युवक को करीब 15 किलोमीटर तक घसीटा, जो किसी तरह बच गया। इस दौरान डंपर को एक एस्कॉर्ट गाड़ी रास्ता साफ करती रही। पुलिस और ग्रामीणों ने करीब 80-90 किलोमीटर तक पीछा कर आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी 0177 गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश है और सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास शनिवार शाम अचानक गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। चश्मदीदों के मुताबिक, एक युवक बैग लेकर सीक्रेट सर्विस चेकपॉइंट की तरफ बढ़ा और अचानक पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें हमलावर गंभीर रूप से घायल हो गया और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हमलावर की पहचान 21 वर्षीय नसीरे बेस्ट के रूप में हुई है, जो मैरिलैंड का रहने वाला था।

25 मई से शुरू हो रहे नौतपा के नौ दिन… यानी साल के सबसे तपते दिन। तेज धूप, झुलसा देने वाली लू और बढ़ता तापमान… इन दिनों में छोटी सी लापरवाही भी आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। भारतीय परंपरा में नौतपा को सिर्फ धार्मिक महत्व से नहीं जोड़ा गया, बल्कि इसे मौसम के संतुलन और शरीर को बदलते मौसम के लिए तैयार करने वाला समय भी माना गया है। कहा जाता है कि इन नौ दिनों में सूर्य धरती के सबसे करीब होता है, इसलिए गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। ऐसे में सबसे जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर खास ध्यान दें