Mansi Negi
भारत एक्सप्रेस
Bhojshala Dispute : पूजा या नमाज़? SC ने सुना दिया अपना फैसला
मध्य प्रदेश के धार जिले की भोजशाला एक बार फिर विवाद के केंद्र में है. हिंदू पक्ष इसे सरस्वती मंदिर बताकर पूरे दिन पूजा की मांग कर रहा है. वहीं मुस्लिम पक्ष दोपहर में नमाज़ की अनुमति चाहता है. सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को संतुलन बनाकर समाधान निकालने को कहा है. विवाद को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं .
Jammu Kashmir के Doda में बड़ा हादसा, एक साथ कई जवान शहीद
जम्मू कश्मीर में सेना का एक कैस्पर डोडा के भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था, जिसकी हालत पहले से काफी खस्ता है. इसी बीच जा रहा सेना का कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिरा है. जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है.एक अधिकारी ने बताया कि अज्ञात कारणों से गाड़ी सड़क से फिसल गई.
Border 2 में नजर आएंगे Akshay Khanna, ‘घर कब आओगे’ गाने से entry
90 के दशक के लोगों के लिए बॉर्डर सिर्फ एक फिल्म नहीं थी,बल्कि एक ऐसा इमोशन था,जो आज भी दिलों में जिंदा है।देशभक्ति, कुर्बानी और जज्बे की वो कहानीआज भी लोगों की आंखें नम कर देती है। यही वजह है कि अब जब बॉर्डर 2 आने वाली है,तो फैन्स का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा।फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ दो दिन बचे हैं..और दर्शकों की एक्साइटमेंट अपने चरम पर है।
Donald Trump का Greenland को लेकर बड़ा फैसला,अचानक बदली रणनीति
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर अपने रुख पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि वह इस मुद्दे के चलते कई देशों पर प्रस्तावित टैरिफ लागू नहीं करेंगे।
Independence day और Republic day पर झंडा फहराने का तरीका अलग क्यों है? जानें वजह
15 अगस्त 1947 और 26 जनवरी 1950 ये दोनों दिन भारत के इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों राष्ट्रीय पर्वों पर तिरंगा फहराने के नियम अलग-अलग होते हैं? इस वीडियो में जानिए ध्वजारोहण और Flag Unfurling का अंतर, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति की भूमिका के पीछे का कारण, और लाल किले पर फहराए जाने वाले तिरंगे की रस्सी से जुड़ी एक अनोखी परंपरा. यह कहानी सिर्फ झंडे की नहीं, बल्कि भारत की आज़ादी और संविधान की आत्मा की है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दहाड़- भारत पर हमला करने वाले गजनी, खिलजी, मोहम्मद बेगड़ा… सारे हो गए गुम
उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस की कल्याण पत्रिका के शताब्दी समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हुए। अपने संबोधन में उन्होंने सनातन संस्कृति की मजबूती और निरंतरता पर जोर दिया। अमित शाह ने कहा कि इतिहास में कई आक्रांताओं ने भारतीय संस्कृति को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे गुम हो गए, जबकि सनातन धर्म आज भी पूरे गौरव के साथ आगे बढ़ रहा है।
Varanasi में Ganga किनारे विदेशी जोड़े ने किया हिंदू विवाह
भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी ने एक बार फिर पूरी दुनिया को अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति का एहसास कराया है। वाराणसी में बुधवार को ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी का दिल छू लिया। यहां एक रूसी दंपत्ति ने वैदिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह कर भारतीय परंपरा को वैश्विक पहचान दिलाई।
Ayodhya में Ramlala की प्राण प्रतिष्ठा के 2 साल हुए पूरे, दर्शन कर भावुक हुए भक्त
अयोध्या में आज राम जन्मभूमि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे हो रहे हैं। 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभ मुहूर्त में बालक रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की थी। आज इस खास मौके पर रामलला को नए पीतांबर पहनाए गए और 56 भोग अर्पित किए जा रहे हैं। सुबह भोर में गुनगुने पानी से अभिषेक भी किया गया।
Donald Trump का एक बयान और पलट गया Share बाजार
भारतीय शेयर बाजार में बीते कुछ दिनों से जारी तेज गिरावट पर आखिरकार ब्रेक लग गया है। लगातार क्रैश के बाद गुरुवार को बाजार ने जबरदस्त वापसी की और निवेशकों को बड़ी राहत मिली। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर दिया गया पॉजिटिव बयान माना जा रहा है। ट्रंप के बयान के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में अचानक खरीदारी बढ़ गई और बाजार तूफानी तेजी के साथ खुला।
Republic Day पर माहौल खराब करने वाले अराजक तत्वों की खैर नहीं… AI चश्मों से पुलिस करेगी निगरानी
26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा व्यवस्था इस बार पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और आधुनिक होने जा रही है। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के लिए अब नई तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। दिल्ली पुलिस के जवान इस बार ड्यूटी के दौरान एआई स्मार्ट चश्मे पहनकर तैनात रहेंगे।







