Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Mansi Negi




भारत एक्सप्रेस


23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही मल्टीस्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जबरदस्त बज़ बना हुआ है। खासकर सनी देओल की दमदार वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। देशभक्ति और वॉर ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि ‘बॉर्डर 2’ की दीवानगी सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका क्रेज पड़ोसी देशों और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जगत तक भी पहुंच चुका है।

एयर इंडिया की एक इंटरनेशनल फ्लाइट में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. टूटी सीटें, खराब एंटरटेनमेंट सिस्टम, गंदे वॉशरूम और खराब खाने की शिकायत सामने आई. यात्री की शिकायत पर दिल्ली की कंज्यूमर कोर्ट ने मामले की जांच करवाई. कोर्ट ने माना कि वादे के मुताबिक सुविधाएं नहीं दी गईं और सर्विस में कमी थी . इसके बाद कोर्ट ने एयर इंडिया को मुआवजा देने का आदेश दिया .

डोनाल्ड ट्रंप ने आठ यूरोपीय देशों पर टैरिफ का ऐलान किया है. एक फरवरी से इन देशों के सामानों पर अमेरिका 10 प्रतिशत टैरिफ लगाएगा. ये वही देश हैं, जिन्होंने खुलकर ग्रीनलैंड पर ट्रंप के अमेरिकी नियंत्रण के फैसले का विरोध किया है.

पति प्रतीक यादव की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद उठे तलाक के कयासों के बीच बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव पहली बार खुलकर सामने आई हैं। लंबे समय से चल रही अटकलों और चर्चाओं पर विराम लगाते हुए अपर्णा यादव ने साफ शब्दों में कहा है कि उनके वैवाहिक रिश्ते को लेकर जो बातें फैलाई जा रही हैं, उनका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं है।

बीएमसी में आरक्षण को लेकर खासा सस्पेंस बना हुआ है. यदि यहां के मेयर पद अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए घोषित होता है, तो राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं. फिलहाल, मुंबई में ST श्रेणी की दोनों सीटों पर ठाकरे गुट के उम्मीदवार विजयी हुए हैं. जबकि भाजपा और शिंदे गुट के पास इस श्रेणी का कोई पार्षद नहीं है.

संगम नगरी प्रयागराज में लगे भव्य माघ मेले में देश-विदेश से हजारों संत और महात्मा पहुंचे हैं। इन्हीं के बीच शिवयोगी मौनी महाराज श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। पूरे शरीर पर रुद्राक्ष धारण किए मौनी बाबा को लोग प्रेम से “रुद्राक्ष वाले बाबा” कहकर पुकारते हैं। उनकी मौन साधना, शिव भक्ति और तपस्वी जीवन शैली लोगों को गहरी आस्था से जोड़ रही है। माघ मेले में मौनी महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देखिए हमारी संवाददाता अनम फ़ातिमा की खास रिपोर्ट।

दाल मंडी चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की रफ्तार तेज कर दी है। आज एक साथ आठ मकानों को गिराया गया, जबकि अब तक कुल 23 मकानों को हथौड़ों के जरिए तोड़ा जा चुका है। प्रशासन का लक्ष्य 31 मार्च तक कुल 181 मकानों को ध्वस्त करने का है। भारी पुलिस बल और पीएसी की तैनाती के बीच कार्रवाई जारी है। ड्रोन कैमरों से पूरे इलाके पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। मौके पर सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद हैं। प्रशासन का दावा है कि चौड़ीकरण से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होगी .

बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के शासन में लगातार भारत विरोधी कदम उठाये जा रहे हैं. बांग्लादेश के भारत के खिलाफ साजिश रचने का खुलासा पहले भी हुआ है और अब फिर से बांग्लादेश के बदनीयत इरादे खुलकर सामने आ गए हैं. बांग्लादेश की नजर चिकन नेक पर है और तीस्ता प्रोजेक्ट के बहाने बांग्लादेश चीन को चिकन नेक तक पहुंचने का रास्ता दे रहा है और ये बांग्लादेश खुलेआम कर रहा है.

पाकिस्तान को मिर्ची लगी है. भारी मिर्ची लगी है. वजह है संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के राष्ट्रपति का भारत आना. दरअसल, भारत और यूएई ने रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए फ्रेमवर्क समझौते पर काम करने के लिए आशय पत्र यानी कि Letter of Intent पर साइन किए हैं. इस समझौते के मुताबिक द्विपक्षीय व्यापार को साल 2032 तक 200 अरब डॉलर तक ले जाने की बात कही गई है.

मुंबई बीएमसी चुनावों में असुदद्दीन ओवैसी (Asaduddin owaisi) की पार्टी ने 8 सीटें जीती हैं। मुंब्रा में एनसीपी को हराकर बीएमसी पहुंचीं शहर शेख ने (sahar sheikh) एक बयान दिया है। जिसके बाद से वो चर्चाओं में आ गई हैं। उन्होंने (एनसीपी शरद पवार) को हराने पर पहले चिढ़ाया और फिर कहा कि मुंब्रा को हरे रंग में (mumbra greeen colour) रंगना है। जिसके बाद से उनका यह बयान काफी वायरल हो रहा है। ये सुनिए